क्या प्रेग्नेंट है Anushka Sharma? एयरपोर्ट पर दुपट्टे से ढका बेबी बंप, देखिए- Video…

Virat Kohli-Anushka Sharma: ‘ वर्ल्ड कप हारने के बाद से ही इंडियन क्रिकेट टीम के चेहरे मायूस और हताश नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा Anushka Sharma की नजदीकी भी साफ तौर पर देखने को मिली। हर मैच में अनुष्का को विराट को चीयर करते हुए देखा गया हैं,

यहां तक की फाइनल मैच हारने के बाद भी दोनों को एक दूसरे के साथ देखा गया। ऐसे में अब जब दोनों स्टेडियम छोड़ मुंबई लौट रहे थे तो पैपराजी यहां उन्हे कैप्चर करना कैसे भूल सकते थे। हालांकि यहां अनुष्का को पैपराजी का होना पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी नाराजगी मीडिया पैप्स पर जाहीर भी की।

दरअसल पैपराजी ने अनुष्का और विराट को एयरपोर्ट पर कैच किया, यहां अनुष्का अपना बेबी बंप हाइड करते हुए अपनी गाड़ी में बैठने जा रही थी। लेकिन इस समय विराट और अनुष्का के चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। इसी दौरान जब मीडिया पैप अनुष्का की तस्वीरे लेने लगे तो अनुष्का Anushka Sharma ने उन्हे साफ मना कर दिया। आपको बता दे की बीते कई दिनों से अनुष्का और विराट उनके सेकंड बेबी प्लानिंग को लेकर खबरों में आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं जहां साफ तौर पर अनुष्का को प्रेग्नेंट देखा जा सकता हैं। लेकिन वे खुल कर अब तक इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर भी अनुष्का ने अपने ढीले ढाले कुर्ता सेट और उस पर चुन्नी से बेबी बंप को कवर कर रखा था।

अनुष्का ने अपने ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ झुमके और सिम्पल चप्पल कैरी किए थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नजरे बचाने के लिए चश्मा भी पहन रखा था। आपको मालूम ही होगा की अनुष्का ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिकली शेयर करना पसंद नहीं करती हैं। ही वजह है की उन्होंने अब तक अपनी बेटी वामीका की तस्वीर भी मीडिया के साथ शेयर नहीं की हैं।