IPL 2022: बबल के अंदर मनाया गया ग्लेन मैक्सवेल – विनी रमन की शादी का जश्न, देखें तस्वीरें

डेस्क : IPL का क्रेज दर्शकों के बीच जारी है। IPL के माध्यम से विश्वक्रिकेट के सभी विदेशी खिलाड़ियों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित होने का मौका मिलता है।कई विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भारत देश उनके दूसरे घर जैसा है।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मैनेजमेंट टीम बुधवार 27 अप्रैल को टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल व विनी रमन की शादी के एक महीने पूरे होने पर पार्टी रखी।

टीम के सभी खिलाड़ी,स्टाफ,कोचिंग स्टाफ व बबल में रह रहे उनके परिवारिजन इस जश्न का हिस्सा रहे। 27 मार्च 2022 को भारतीय रीति रिवाजों के साथ ग्लेन मैक्सवेल व विनी रमन ने शादी रचाई थी। विनी मूल रूप से तमिलनाडु की है,मेलबर्न में फार्मासिस्ट है। दोनो एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी के एक महीने पूरे होने पर RCB मैनेजमेंट की ओर से यह वेडिंग पार्टी ऑर्गनाइज की गई। सभी खिलाड़ी,स्टाफ व उनके परिवार वाले ट्रेडिशनल कपड़ो में चमक बिखेरते नजर आएं।

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद रहे। कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ खूब जम कर मस्ती नजर आएं। विराट कोहली के पुष्पा के आइटम नंबर पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी विदेशी खिलाड़ी इस वेडिंग पार्टी और भारतीय सभ्यता को एंजॉय करते दिखें।

यहां देखे इवेंट् की तस्वीरें:-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 9 में से 5 मुकाबलों में जीत, व 4 मैचों में हार के साथ पांचवें पायदान पर है। डबल हेडर में RCB और गुजरात टाइटंस के बीच आज शाम 3.30 बजे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुकबला खेला जाएगा।