जज ने हनी सिंह और उनकी पत्नी को चैम्बर में बुलाकर समझाया- पत्नी शालिनी अड़ी 10 करोड़ के मुआवजे पर

डेस्क : बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है, बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन एक से बढ़कर एक घटना देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और रैपर हनी सिंह विवादों में है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। हनी सिंह की पत्नी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट तक इस मामले को खींच दिया है। 28 अगस्त को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई में सिर्फ हनी सिंह की पत्नी आई और हनी सिंह ने बीमारी का बहाना देकर छुट्टी कर ली थी।

इस बात पर कोर्ट ने उनको फटकार लगाई थी कि यदि वह आने वाले समय में पेश नहीं हुए तो उनके ऊपर सख्त कार्यवाही होगी। बता दें कि अब हनी सिंह कोर्ट के आगे पेश हुए हैं और उन्होंने इस बात पर हामी भरी है कि लड़ाई-झगड़ा करने से कुछ नहीं होगा। अदालत ने पति-पत्नी को कक्ष में बुलाया और समझाया कि वह आपसी सुलह कर लें। बता दें कि कोर्ट ने हनी सिंह और उनकी पत्नी को चेंबर के अंदर बुलवाया और चेंबर के भीतर ही मामले की पूरी सुनवाई की। ऐसे में हनी सिंह की पत्नी का कहना है कि हनी सिंह के पूरे परिवार ने उनका शोषण किया है। हनी सिंह की पत्नी द्वारा 160 पन्नों की याचिका दायर की गई है। बता दें की शालिनी तलवार ने हनी सिंह से 10 करोड़ रूपए के मुआवजे की मांग की है और रहने के लिए एक अलग फ्लैट माँगा है। इस फ्लैट का किराया 5 लाख होगा जो हनी सिंह को भरना होगा। इस मामले पर और जानकारी आनी बाकी है।