पूर्व भारतीय क्रिकेटर Arun Lal ने की अपने से 28 साल छोटी लड़की से शादी, जानिए कौन है उनकी दुल्हनियां

डेस्क : भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने खुद से 28 साल छोटी लड़की बुलबुल साहा के साथ शादी की है। अरुण की इस दूसरी शादी के सभी कार्यक्रम कोलकाता में हुआ। शादी में अरुण के पुराने साथियों के अलावा सबा करीम भी पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अरुण लाल और बुलबुल साहा की शादी की तस्वीरें काफी बारिश हो रही है और शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर ने बुलबुल शाह के साथ कोलकाता में शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। शादी के जोड़े में नजर आ रहे अरुण लाल और बुलबुल सहा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इस दौरान पूर्व खिलाड़ियों सहित सबा करीम भी पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में खत्म हो जाने के बाद अरुण लाल और बुलबुल साहा शाह ने केक भी काटा।

कौन है बुलबुल साहा : दरअसल बुलबुल साहा एक स्कूल की टीचर है। उन्हें कुकिंग का भी शौक है। साल 2019 में उन्होंने एक कुकिंग शो में भी हिस्सा लिया था। खबरों के मुताबिक अरुण लाल ने पहली पत्नी से तलाक होने के बाद बुलबुल साहा के साथ दूसरी शादी की है।आपको बता दें कि भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। उनकी पहली शादी रीना के साथ हुई थी जो ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और दोनों का तलाक हो गया। रीना की तबीयत ज्यादा खराब रहती है। अरुण लाल ने रीना की मर्जी के बाद उन्होंने यह दूसरी शादी रचाई है।