भोजपूरी एक्टर पवन सिंह के तलाक की ख़बर पर एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने सुलगाई चिंगारी – बोली अब किसका घर बर्बाद करोगे

डेस्क : भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह के तलाक के खबर आपकी तरह तेजी से फैल चुकी है। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की बात को लेकर कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने से हर कोई हैरान है। पहले से ही पवन सिंह की जिंदगी काफी चर्चा में रही है। चाहे वह हम की पहली पत्नी की आत्महत्या को लेकर हो या फिर उनके अफेयर की खबरों को लेकर।

इसी बीच यह ख़बर सामने आने के बाद पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इशारो – इशारो में ताना मारते हुए यह सब कर्मों का फल बताया है।पवन सिंह ने जहां एक तरफ अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल किया। वही, अक्षरा सिंह का एक गाना रिलीज हुआ है। जिसका कनेक्शन लोग सीधे पवन सिंह से जोड़ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म जगत की खूबसूरत है एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर दो पोस्ट शेयर किया है। जिनमें से एक उनके नए गाने ‘अब किसका घर जलाओगे’ रिलीज से जुड़ा हुआ है। गाने के बोल हैं हमको तो रुला ही चुके हो.. अब किसको रुलाओगे! बोलो अब किसका घर जल आओगे। अक्षरा वीडियो में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है।

वहीं दूसरी पोस्ट में अक्षरा सिंह ने कोट शेयर किया है, ताउम्र बस यही सबक याद रखिए, इश्क और इबादत में नियत साफ रखिए। साथ ही कैप्शन में उन्होंने यह भी लिखा है कि सब भूल जाते हैं, लेकिन कर्मा कभी नहीं माफ करता है। ऐसे में लोगों का मानना है कि अक्षरा ने यह पवन सिंह के लिए ही लिखा है।आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर की खबरें तब चर्चा में काफी उठी थी, जब पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने आत्महत्या की थी। फिर अक्षरा सिंह को पता चला कि पवन सिंह किसी और से शादी करने जा रहे हैं तो अपना रिश्ता तोड़ लिया। अक्षरा ने बिग बॉस ओटीटी पर भी अपने बारे में बताया कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद उन्हें धमकी भरे कॉल्स और मैसेजेस आते रहे। यहां तक कि उनके गानों के रिलीज होने पर भी बैन लगाने की कोशिश की गई थी।