डेस्क : बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर ही उनके रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में खबरें आती रहती हैं। फ़िल्मी दुनिया में कोई किसी को तलाक दे देता है तो कोई अपने से कम उम्र का साथी चुन लेता है। आज हम आपको बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड से बाहर जाकर शादी की।
माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने : एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड में सिर्फ माधुरी दीक्षित का ही सिक्का चलता था। हर फिल्म में सिर्फ माधुरी को देखा जाता था। वह 80 और 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइनों में से एक है। इतना ही नहीं बल्कि जब वह एक्टिंग करती थी तो देश विदेश में उनकी चर्चा होती थी। वह बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ एक अच्छी डांसर है। साल 1999 में उन्होंने डॉ नेने से शादी की थी।
जूही चावला और जय मेहता : जूही चावला का नाम कभी भी किसी एक्टर के साथ नहीं लिया गया है। लेकिन जब उन्हें यह महसूस हुआ कि उनके जीवन में एक साथी की जरूरत है तो उन्होंने अपने से उम्र में कई गुना बड़े बिजनेसमैन जय मेहता के साथ दिल लगा लिया। बता दें कि दोनों की कहानी मिलती-जुलती है। ऐसे में जब दोनों मिले थे तो किसी न किसी वजह से परेशान थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ अपना दर्द साझा किया और वह आज तक एक दूसरे का साथ निभा रहे है। फिलहाल के लिए बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं।
रेखा और मुकेश अग्रवाल : एक समय ऐसा था जब रेखा को हर बॉलीवुड एक्टर्स के साथ देखा जाता था। लोग उनकी चर्चा लगातार करते रहते थे। सभी लोगों का दिल रेखा पर आ जाता था। इतना ही नहीं वह दिखने में जितनी सुंदर थी, उतनी ही सुंदर आज भी है। साल 90 के दशक में उन्होंने मुकेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद ही मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी।
प्रीति जिंटा और जॉनी गडइनफ : प्रीति जिंटा के पति विदेशी हैं। वह अमेरिका के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन में से एक है। हाल ही में प्रीति जिंटा मां बनी है और उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, बता दें कि प्रीति जिंटा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ “दिल से” नाम की पिक्चर से की थी। जिसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई फिल्में की और भारत में अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर : करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से हटके अपना जीवन साथी चुना है। उनके दो बच्चे भी हैं, ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा कपूर के रिश्ते उनके पति संजय कपूर के साथ अच्छे नहीं चले, जिसके बाद दोनों ने रजामंदी से तलाक ले लिया है। फिलहाल के लिए दोनों अलग रहते हैं।