10 साल की उम्र में Lock-upp की इस कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर ने की थी गंदी हरकत-किया खुलासा

डेस्क :ओटीटी प्लेटफार्म पर कंगना रनौत की शो लॉक अप(Lock-Upp) पूरी रफ़्तार से आगे बढ़ रही है। लोग इसे काफ़ी पसंद भी कर रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट्स सायशा शिंदे ने अपनी लाइफ के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वीकेंड एपिसोड में सायशा और तहसील ने एक दूसरे के बारे में अपने सीक्रेट शेयर किए।

यह टास्क का ही एक हिस्सा था। जिसमें नॉमिनेटेड सदस्यों को बचने के लिए अपने कोई राज खोलने थे। साशा ने बताया कि 10 साल की उम्र में उनके परिवार के करीबी सदस्य ने उनका मॉलेस्टेशन किया था। जिसने यह हरकत की थी, वह उनसे कुछ साल ही बड़े थे। सायशा ने कहा कि वह समझ नहीं पाए थे कि क्या यह मॉलेस्टेशन हैं या नहीं, क्योंकि दोनों की उम्र में बहुत अधिक फर्क नहीं था।

लॉकअप में सायशा शिंदे ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया था। अब वीकेंड एपिसोड में उन्होंने एक और खुलासा किया शो से तहसीन पूनावाला का एविक्शन हो चुका है। उनके पास मौका था कि वह नॉमिनेटेड लोगों में से किसी एक को बचा सकते थे। तब उन्होंने सायशा शिंदे को बचाने का फैसला किया। इसके बदले दोनों को एक-दूसरे को अपनी सीक्रेट बताने थे।

सायशा ने कहा कि जब वह 10 साल की थी तो परिवार के एक करीबी सदस्य ने उनका मॉलेस्टेशन किया था। वह उनसे उम्र में कुछ साल बड़े थे। तब वह कंफ्यूज थे कि इसे मॉलेस्टेशन कहना सही है या नहीं,क्योंकि दोनों के बीच ज्यादा उम्र का फासला नहीं था। उन्होंने बताया कुछ साल समझने के बाद मेरी समझ में आया कि वह मॉलेस्टेशन ही था।फिर कंगना ने सायशा से पूछा कि क्या उन्होंने उस इंसान को फटकारा नहीं था या अब ऐसा करना चाहते हैं? इसके बाद सायशा ने कहा कि मैंने उसे कुछ नहीं कहा,क्योंकि मुझे लगा मैंने उन्हें हिंट्स दिए होंगे कि उनको ऐसा लगा। जाहिर सी बात है अब यह बात सामने आ गई हो तो उनको पता चल ही गया होगा।