Arjun Kapoor ने परिणीति चोपड़ा को ऑनलाइन किया ट्रोल तो एक्ट्रेस ने दी धमकी

डेस्क : फिल्म इशकजादे से अपने बॉलिवुड करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अर्जून कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बीच खुलेआम काफ़ी नोकझोक चलती रहती है। हाल ही में परिणीति ने अर्जून को कुछ ऐसा कह दिया कि इस वक्त यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों की एक – दूसरे से हुई इस बात से फैंस भी हैरान है।

अर्जून कपूर और परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे में काम किया था। अपनी पहली ही फिल्म से दोनों ने फैंस के दिल में एक जगह बना ली। दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत साथ की और कई फ़िल्मों में साथ नज़र आए। दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त हैं और आए दिन एक – दूसरे की खिंचाई करते रहते हैं। अर्जून हमेशा परिणीति को परेशान करते रहते हैं। उन्हें ट्रोल करने की कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल में उन्होंने कुछ एसा कह दिया कि एक्ट्रेस ने अर्जून के खिलाफ़ एक्शन लेने की बात कह दी।

दरअसल, अपने फैंस के मनोरंजन के लिए परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया था। तभी उनके फैंस ने उनसे काफ़ी सवाल किए, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया। परिणीति ने इस दौरान हर मुद्दे पर खुलकर बात की। तभी एक यूजर ने अर्जून कपूर के बारे में कुछ पंक्तियां लिखने के लिए कहा। तब परिणिति ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, कुछ लाइनें भी अधिक हो जायेगी। साथ ही उन्होंने अर्जून कपूर को टैग किया। तब अर्जून ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, तुम्हारी आवाज़ सुनने लायक नहीं है। अच्छा होगा कम बोला करो। तब परिणिति ने रिप्लाई करते हुए कहा कि नंबर ही डिलीट कर देती हूं।

बता दें कि यह दोनों अक्सर ही एक – दूसरे की खिंचाई करते रहते हैं। हालांकि, यह सब सिर्फ हंसी मजाक ही था। दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और यह काफी अच्छे दोस्त हैं। आखिरी बार परिणीति और अर्जुन को फिल्म संदीप और पिंकी फरार में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया।