कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म- मिलता है इस एक्टर से चेहरा

डेस्क: इस समय बॉलीवुड का सबसे चहेता कपल पेरेंट्स बन चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की। आज यानी रविवार की सुबह आलिया भट्ट ने एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर और आलिया की बेबी गर्ल के जन्म के बाद पूरे कपूर खानदान खुशियां मना रहा है।

सामने आई जानकारिंके अनुसार, आज सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन हॉस्पिटल में आलिया को भर्ती कराया गया था। आलिया के साथ उस समय रणबीर भी मौजूद थे। मीडिया सूत्रों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेबी गर्ल के पैदा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक न आलिया ने, न ही उनकी फैमिली ने कोई औपचारिक ऐलान किया है। रणबीर की तरफ से भी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

घर आई बेबी गर्ल : बिलकुल अचानक से आलिया के मां बनने की खबर आई है। हालांकि उनके चाहने वाले और परिवार वाले सभी बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह आलिया ने एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार आलिया और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही आलिया की गोद भराई सेरेमनी भी बेहद जोरों शोरों से हुई थी। इसकी सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

इसी साल हुई थी शादी : इसी साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने बहुत ही सादगी के साथ शादी की थी। आलिया का नो मेकअप शादी लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया था। दोनों के शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।