NIT Patna में अब हिंदी विषय से भी होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, जानें- क्या है पूरी तैयारी..

न्यूज डेस्क : बिहार में इंजीनियरिंग करने की सोच रहे है अभ्यार्थियों के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने निकल कर आई है, अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार के छात्र हिंदी विषय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकें। क्योंकि बिहार देश का पहला राज्य बन गया जहां से हिंदी विषय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी पटना के निर्देशक प्रो पीके जैन ने मीडिया के माध्यम से दी। बताते चलें कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीइ) ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को सत्र 2021-22 से हिंदी सहित आठ क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की डिग्री देने की अनुमति दी है।

जानकारी देते हुए प्रो पीके जैन ने बताया कि यह नयी शिक्षा नीति में शिक्षा का माध्यम मातृभाषा किये जाने का प्रावधान है, इसी को ध्यान में रखते हुए एनआईटी पटना (National Institute of Technology NIT में बीटेक फर्स्ट ईयर (B-Tech 1’st year) की पढ़ाई हिंदी माध्यम से शुरू हो रही है। यह नये सत्र 2021-22 से ही शुरू हो जायेगा, ज्ञात रहे यह विषय ऑप्शनल रहेगा। धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई निर्भर करेगी।

इस ढंग से पढ़ाई होगी: आगे उन्होंने बताया कि फर्स्ट इयर (First Year,) में करीब एक हजार स्टूडेंट्स होते हैं। अगर जो विद्यार्थी हिंदी विषय से बीटेक (B-Tech) की पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए अलग सेक्शन होगा। अलग-अलग सेक्शन में बांट कर पढ़ाई करायी जायेगी, वही हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ाई होगी। एक सेमेस्टर में करीब छह पेपर होते हैं, शुरुआती दौर में छह में से तीन से चार विषयों की पढ़ाई हिंदी में होगी। शिक्षकों ने सहमति दे दी है। वैसे शुरुआती दौर में शिक्षक एक साथ ही सभी स्टूडेंट्स को हिंदी में पढ़ायेंगे, क्योंकि हिंदी भाषी स्टूडेंट्स की संख्या यहां 70% से अधिक रहती है।