आखिर क्यों बने होते हैं सिलेडर के नीचे स्टैंड पर ये छोटे छेद

हम अपनी आम जिंदगी में लिक्विड पेट्रोलियम गैस का इस्तेमाल करते हैं। इस पर रोज भोजन बनाने के लिए निर्भर होते हैं। आपने भी देखा होगा कि रसोई घर में लगे LPG सिलेंडर के नीचे कुछ छेद होते हैं।

LPG Cylinder

यह बिल्कुल नीचे होता है जिसके ऊपर सिलेंडर का पूरा भार होता है। क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, यह कोई फैशन की चीज नहीं है, बल्कि इसके पीछे भी एक साइंस है। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

दरअसल, इन छेद का इस्तेमाल के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किया जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि गैस सिलेंडर का तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में हवा इस छेद से पास होती है।

यह तापमान को नियंत्रित करने में सहायता करती है। साथ में सतह की गर्मी से भी यह सिलेंडर को बचाता है। कुल मिलकार गैंस सिलेंडर को ये छेद एक्सीडेंट्स से बचाते हैं।