डेस्क : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा हर तरफ़ होती ही रहती है। इस कपल के बारे में फैंस हर जानकारी जानने की कोशिश करते हैं। वहीं अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि दोनों शादी कब करने वाले हैं। हालांकि, शादी का ऐलान अभी तक कपल ने नहीं किया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और इसके वजह से आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मलाइका की शादी के समय अर्जुन कैसे दिखते थे। कभी अरबाज और मलाइका की प्रेम कहानी के चर्चे आम हुआ करते थे। ऐसा कहा जाता है कि पहली मुलाकात में ही दोनों को प्यार हो गया था। लगभग पांच साल तक दोनों ने डेट किया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति–रिवाजों से शादी की थी।
शादी के चार साल बाद यानी साल 2002 में 25 साल की मलाइका ने बेटे को जन्म दिया। लगभग ढेढ़ दशक तक दोनों की शादी काफी अच्छी चली, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच दूरियां शुरू बढ़ गई और बात तलाक तक पहुंच गई. इसके बाद साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले ही लिया। अब इसी तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन का रिश्ता आगे बढ़ा।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक के पांच साल बाद भी शादी नहीं की है। दोनों ही अपने-अपने रिलेशनशिप में काफ़ी खुश हैं। फिलहाल, अरबाज खान 22 साल छोटी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में हैं। तो वहीं मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ अपनी लव लाइफ को काफ़ी इंजॉय कर रही हैं।