आखिर क्यों खास है मक्का-मदीना का यह मस्जिद? जानें- हिंदुओं का जाना क्यों मना है?

Madina Masjid : हिंदू धर्म में जैसे मंदिर को सबसे पवित्र जगह माना जाता है, वैसे ही मुसलमान के लिए मस्जिद सबसे पवित्र होती है। मुसलमान लोगों के लिए मस्जिद आयत की जगह होती है जहां जाकर वे अपनी कुरान का पाठ करते हैं।

यह बात तो आप सभी को पता होगी कि दुनिया की दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद सऊदी अरब के मदीना शहर में मौजूद है। हर मुसलमान चाहता है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार यहां पर जरूर जाकर आए और अपनी मन की मुराद पूरी करना चाहेगा।

आपको बता दें कि सऊदी अरब के मदीना शहर में मुसलमानों के धर्मगुरु माने जाने वाले पैगंबर मोहम्मद ने मस्जिद-ए-नवबी की नींव रखी थी। इसके साथ ही इस मस्जिद को इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र और पाक जगह माना जाता है।

दुनिया की सबसे पवित्र और बड़ी मस्जिद माने जाने वाली मस्जिद-ए-नवबी में पैगंबर मोहम्मद ही पहले ईमान थे और उन्होंने ही सबसे पहले यहां नमाज पढ़ी थी। इसलिए इस्लाम धर्म में पैगंबर मोहम्मद को सबसे बड़ा माना जाता है।

इसके अलावा आपको हैरान करने वाली बात ये है कि कई साल पुरानी इस मस्जिद में 10 लाख से भी ज्यादा इस्लामिक स्मारक मौजूद बताये जाते है। इसके साथ ही इस्लामिक परंपराओं के अनुसार इस मस्जिद के अंदर एक जन्नत की क्यारी भी बनाई गई है।

इसके अलावा बताया जाता है कि जहां सऊदी अरब में पीने के लिए पानी नहीं मिलता है तो दूसरी तरफ मदीना की मस्जिद में एक कुआँ भी बनाया गया है जिसका पानी कभी भी नहीं सूखता है।

जानकारों के अनुसार बताया गया है कि इस्लाम धर्म की इस पवित्र मस्जिद को करीब 1441 साल पहले बनाया गया था। इसके अलावा इसे इस्लाम धर्म की दूसरी सबसे पवित्र जगह बताया जाता है जबकि मक्का को इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र जगह माना जाता है। इसीलिए अधिकतर इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मक्का और मदीना जैसी पवित्र जगह पर जरूर जाना चाहते हैं।