शगुन के लिफाफे में हमेशा 1 रुपए क्यों होता है ? आज जानें

डेस्क : क्या आप जानते हैं कि लिफाफे पर 1 रुपए का सिक्का लगे होने के पीछे का कुछ कारण होता है। हम आपको इस आर्टिकल में इसी बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-1 रुपए शगुन में जोड़ देने से संख्या अविभाज्य हो जाती है। यानी उस संख्या को कोई भी विभाजित नहीं कर पाता है। ऐसे में रिश्तों के लिए 101, 251, 501 जैसी संख्या को काफी शुभ बताया जाता है।

निवेश के चिन्ह के रूप में भी 1 रुपए के सिक्के को देखा जाता है। जिसे भी हम शगुन देते हैं, उसकी भलाई की कामना करते हैं और ऐसे में 1 रुपए देना आर्थिक रूप से समृद्धि लाता है। यही वजह है कि भारतवासी आमतौर पर शगुन के साथ 1 रुपए का सिक्का जरूर देते हैं। धातु को मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है और ऐसे में शगुन देते वक्त नोट के साथ धातु का सिक्का देना बड़ा ही शुभ होता है। 1 रुपए के सिक्के के कई फायदे वास्तु शास्त्र में भी बताए गए हैं।

आपको बता दें कि शगुन देते वक्त एक रुपए का सिक्का देने का मतलब होता है कि हम उनकी लाइफ में आए पलों से खुश हैं और ऐसे पलों के आने की कामना भी करते हैं। इसके कारण ही दुख की घड़ी में दिए जाने वाले पैसों के साथ 1 रुपए का सिक्का नहीं दिया जाता है।