पिता की संपत्ति पर इकलौती बेटी का कितना है अधिकार, जानें- अपने सभी सवालों के जवाब

Property Divide : अक्सर परिवार के मुखिया या पिता की मौत हो जाने के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल आते रहते हैं। अक्सर जब इकलौती संतान बेटा होता है तो किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

लेकिन अगर इकलौती संतान के रूप में बेटी है तो लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल आते हैं। क्या यह प्रॉपर्टी बेटी को मिलेगी या तीन बेटों का ही इस पर हक होता है? आज इसी प्रकार के सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए है।

सवाल : अगर पिता की कुछ पैतृक संपति है और उनके एक बड़ी बेटी व दो छोटे बेटे है और पिता अपने बेटों को ही संपति देना चाहते है। तो क्या बेटी इस पर हक का दावा कर सकती है? क्या बेटी इस प्रॉपर्टी पर क्लेम कर सकती है?

जवाब : अगर पैतृक संपत्ति कानूनी उत्तराधिकारी के हिसाब से आपके पिता को मिली है तो वह अपने दोनों बेटों को इसे दे सकते हैं। लेकिन अगर कानूनी तौर पर उन्हें प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं मिला है तो इस प्रॉपर्टी के हकदार आप भी है और ये प्रॉपर्टी सभी भाई बहनों में बराबर बाँटी जाएगी।

सवाल : आपने दो प्रॉपर्टी खुद खरीदी है और इसे अपने दो पोतों के नाम करना चाहते है और इसमें बाद में आपका कोई बेटा हस्तक्षेप ना करें, क्या ऐसा हो सकता है?

जवाब : अगर प्रॉपर्टी आपके पैसों से आपने खुद खरीदी है तो आप जिसे चाहे इसे दे सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको विल तैयार करवानी होगी। इसमें आप कानूनी सलाह ले सकते है। हालांकि आपको इस बात का जिक्र भी करना होगा कि आप कक्षा 1 के उत्तराधिकारियों को लिस्ट क्यों नहीं कर रहे है ताकि बाद में चलकर कोई परेशानी ना हो।

सवाल : मान लीजिए आप शादीशुदा हैं और अपने पति व ससुराल वालों के साथ पिछले कुछ सालों से उनके ही घर में रह रहे हैं। इसके अलावा पति के साथ आपके संबंध नहीं है और ससुराल वाले भी आप पर भावनात्मक अत्याचार कर रहे हैं और घर से निकालने की धमकी दे रहे है तो क्या आप इस प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग सकती है?

जवाब : 2020 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत अगर वह अलग हो रही है तो पति के घर में उसका अधिकार होता है। अगर उसने कोई कानूनी दावा नहीं किया है तो भी उसे घर से बाहर नहीं किया जा सकता।