Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    January 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में मुखिया व पंचायत कर्मियों ने ली ‘स्वस्थ ग्राम संकल्प शपथ’…

    January 7, 2026 7:14 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Education»Knowledge»Ayushman Card से साल में कितनी बार करवा सकते हैं इलाज? आज यहां जान लीजिए
    Knowledge

    Ayushman Card से साल में कितनी बार करवा सकते हैं इलाज? आज यहां जान लीजिए

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 16, 2025 1:04 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Ayushman Card Rules
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Ayushman Card Rules : केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती है, जिनका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब तबके के लोगों को मिलता है। सरकार का उद्देश्य यह है कि स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर गरीबों की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े। इन्हीं योजनाओं में एक सबसे अहम योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Card)

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। हालांकि, कई लोगों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं होती कि इन ₹5 लाख की सीमा कैसे काम करती है, इसका उपयोग कब और कैसे किया जा सकता है।

    कुछ लोग इस बात को लेकर भी भ्रम में रहते हैं कि साल में कितनी बार अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं और किन बीमारियों का इलाज इसमें शामिल है। आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

    कई लोग यह मानते हैं कि आयुष्मान कार्ड से पूरे साल अनलिमिटेड बार मुफ्त इलाज कराया जा सकता है, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। इस योजना में ₹5 लाख की लिमिट पूरे परिवार पर लागू होती है। यानी यदि परिवार में पांच या छह सदस्य हैं, तो सभी सदस्य मिलकर साल भर में कुल ₹5 लाख तक का इलाज करा सकते हैं।

    हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है। आप साल में कई बार भर्ती हो सकते हैं, लेकिन कुल खर्च ₹5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। जैसे ही यह सीमा पूरी हो जाती है, उसके बाद का इलाज खर्च खुद वहन करना पड़ता है।

    आयुष्मान कार्ड के तहत कई गंभीर बीमारियों का इलाज कवर किया जाता है, जैसे- हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट, पेसमेकर इम्प्लांट, प्रोस्टेट कैंसर, स्पाइन सर्जरी, स्कल बेस सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट आदि। इन उपचारों में मरीज को अस्पताल का कोई बिल नहीं देना होता। हालांकि, ओपीडी सेवाएं, सामान्य दवाइयां, एक्स-रे और ब्लड टेस्ट इस योजना के अंतर्गत कवर नहीं होते हैं।

    ऐसे में अगर आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, तथा ESIC और PF जैसी सुविधाओं से वंचित लोगों के लिए है। पात्र व्यक्ति mera.pmjay.gov.in वेबसाइट या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

    Ayushman Card Ayushman Card Rules
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleECI on Bengal SIR : बंगाल में मतदाता सूची से काटे गए 58 लाख नाम, हटाए गए लोगों की जारी हुई सूची
    Next Article Dhurandhar को मिला इस अभिनेत्री का प्यार, फिल्म के निगेटिव पीआर पर कह दी ये बड़ी बात!
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    कभी आपने सोचा New Year 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? आज यहां जान लीजिए

    January 1, 2026 9:59 am

    कैसे होती है BCCI में एंट्री? सैलरी लेने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, यहां जानिए-

    December 27, 2025 3:32 pm

    Swiggy-Zomato डिलीवरी बॉय की महीने की कमाई कितनी होती है? सच जानकर हैरान रह जाएंगे

    December 26, 2025 8:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय रेलवे पर आधुनिक NFR स्टॉल्स की शुरुआत, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..

    By सुमन सौरबJanuary 7, 2026 7:30 pm

    Begusarai Station : सोनपुर रेल मंडल के DRM अमित सरन ने आज बेगूसराय रेलवे स्टेशन…

    Begusarai Job Camp : बेगूसराय में जॉब कैंप का आयोजन, 142 अभ्यर्थियों का हुआ चयन…

    January 7, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में मुखिया व पंचायत कर्मियों ने ली ‘स्वस्थ ग्राम संकल्प शपथ’…

    January 7, 2026 7:14 pm

    Bihar News : बिहार में औद्योगिक निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, BIIPP 2025 की घोषणा…

    January 7, 2026 6:48 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.