Mobile का छोड़िए…जानिए- मनुष्य की आँख कितने मेगापिक्सल की होती है?

Interesting Facts : जब भी हम बाजार से कोई मोबाइल फोन या फिर कैमरा खरीदने जाते हैं तो यह जरूर देखते हैं कि इसकी क्षमता कितने मेगापिक्सल की है। लेकिन क्या आपके दिमाग में कभी यह सवाल आया हैं कि इंसान की आंखें कितने मेगापिक्सल की होती हैं?

बहुत से लोग हैं जो इस बारे में नहीं जानते और शायद आपने भी कभी इस बारे में नहीं सोचा होगा। आइये आज इस आर्टिकल की मदद से हम इस सवाल का जवाब आपको बताते हैं….

कितने मेगापिक्सल की होती है इंसान की आंखें

इंसान का शरीर जितना जटिल है उतना ही दिलचस्प भी है। हमारे शरीर के हर एक अंग का एक काम होता है।इसमें आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक है। आंखों से हम खूबसूरत दुनिया को देखते हैं और प्रकृति की खूबसूरती का नजारा लेते हैं।

अगर देखा जाए तो हमारी आंख किसी डिजिटल कैमरा की तरह ही होती है। अगर हम आंख को एक कमरे के हिसाब से देखे तो इसमें 576 मेगापिक्सल का कैमरा होता है। इसका मतलब एक बार आंख में 576 मेगापिक्सल के क्षेत्र को देख सकती है।

लेकिन खास बात यह है कि हमारा दिमाग एक साथ इस पूरे हिस्से को नहीं दिखा पाता है। इसलिए हमें कुछ दृश्य बिल्कुल साफ दिखाई देता है जबकि कुछ दृश्य हाई डेफिनेशन में दिखता है। अगर हम पूरे दृश्य को एक साथ और सही देखना चाहते हैं तो हमें आंखों को अलग-अलग फोकस करना होगा।

उम्र के साथ पड़ता है असर

इंसान की उम्र ढलने के साथ ही उसकी आंखों की नजर भी कमजोर हो जाती है। जैसा एक नवयुवक को बिल्कुल साफ दिखाई देता है वैसे ही एक बूढ़े व्यक्ति को थोड़ा कम दिखाई देता है। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह ही उम्र बढ़ाने के साथ-साथ आंख की रेटिना भी कमजोर होने लगती है। इसलिए उम्र बढ़ाने के साथ हमें कम दिखाई देने लगता है।

कितने मेगापिक्सल के होते है सामान्य कैमरे

अगर हम डीएसएलआर के कैमरे और मोबाइल के सामान्य कैमरे के बारे में बात करें तो DSLR 400 मेगापिक्सल तक तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं, आजकल मोबाइल में कैमरे भी 48,60 और इससे भी ज्यादा मेगापिक्सल के बनाए जा रहे है।