Pakistan Currency : भारत में ₹2000 तो पाकिस्तान में कितने रुपये का नोट है सबसे बड़ा, जानिए –

Pakistan Highest Value Currency : भारतीय मुद्रा के बारे में तो आप लोगों को जानकारी होगी ही लेकिन आज हम आपके पड़ोसी देश पाकिस्तान की मुद्रा के बारे में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में आप लोगों को नहीं पता होगा।

पाकिस्तान की करेंसी (Pakistani Currency)के बारे में जानने की उत्सुकता तो आप सभी के मन में होगी। वैसे आपको बता दे कि भारतीय मुद्रा (Indian Currency) के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा काफी कमजोर है और इन दोनों के नोट में भी काफी फर्क है जिसे आज हम समझेंगे।

पाकिस्तानी रुपये की वैल्यू दुनिया के कई सारे देशों से काफी कमजोर हैं। लेकिन अगर भारत की तुलना की जाए तो 1 भारतीय रुपए की कीमत पाकिस्तान में 3.50 रुपये है। पाकिस्तानी नोट पर कोई भी बात उर्दू भाषा में लिखी होती है जबकि भारतीय नोट पर हिंदी और अंग्रेजी में लिखी जाती है।

भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी अलग-अलग वैल्यू के नोट मिल जाएंगे और इनमें सबसे बड़ी वैल्यू का नोट ₹5000 का है। वहीं वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा नोट ₹500 का है।

आपको बता दे कि पाकिस्तान की नोट पर कायदे आजम कहे जाने वाले अली जिन्ना की तस्वीर छपी रहती है। वहीं भारतीय मुद्रा के नोटों पर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगी रहती है।

डिजिटल इंडिया में ज्यादातर पेमेंट ऑनलाइन तरीके से ही किए जाते हैं लेकिन अब तक पाकिस्तान में भारत के मुकाबले ज्यादा नोटों का चलन है क्योंकि वहां पर काफी कम मात्रा में डिजिटल पेमेंट होता है। इसके साथ ही पाकिस्तान के नोटों पर वहां की ऐतिहासिक चीजों की तस्वीर मिल जाएगी।

पाकिस्तान के नोट में गवर्नर पाकिस्तान ऑफ स्टेट लिखा हुआ मिल जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान के नोट में कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स भी होते हैं, जिनमें वाटर मार्क और सिक्योरिटी थ्रेड शामिल है।

पहले भारत में सबसे बड़ा नोट ₹1000 का हुआ करता था लेकिन 2016 में नोटबंदी होने के बाद सबसे बड़ा नोट ₹2000 का था। लेकिन अब 2000 के नोट को बंद करने के बाद ₹500 का नोट भारत की सबसे बड़ी करेंसी बन चुका है। वहीं मार्केट में अब ₹200 का नया नोट भी आया है।