SBI Clerk Recruitment : SBI में 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती – जल्द ऐसे करें अप्लाई..

डेस्क : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। SBI ने 5008 पदों के लिए भर्ती जारी की है। ये भर्तियां जूनियर एसोसिएट के पदों के लिए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर, 2022 है। उम्मीदवारों का चयन एक प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो नवंबर में आयोजित की जाएगीnऔर मुख्य परीक्षा जो दिसंबर 2022/जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।

SBI Clerk Recruitment 2022 : SBI क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 30 नवंबर 2022 से पहले की डिग्री मान्य होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर उन्हें 30 नवंबर 2022 तक इसका प्रमाण देना होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इस प्रकार करें परीक्षा के लिए अप्लाई

  • आवेदन के लिए आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in विजिट करें।
  • यहां ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • अब मांगे गए सभी कागजात और विवरण भरने होंगे। इन प्रक्रियाओं को पूरी करने के आवेदक आपका आवेदन हो जायेगा।

चयन की प्रक्रिया : आरबीआई के इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो इनमे ऑनलाइन एग्जाम प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होंगे। इसके अलावा इन परीक्षाओं में निर्दिष्ट चयनित स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी।