Data on Indian students studying abroad

अमेरिका में पढ़ रहे भारत के इतने लाख छात्र, जानकर चौंक जाएंगे आप…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Data on Indian students studying abroad : हर भारतीय नागरिक के लिए शिक्षा जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में इतनी महंगी शिक्षा होने के बावजूद भी भारतीय लोग विदेश में पढ़ने के लिए जाते हैं. अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां पर कितनी महंगी शिक्षा होगी हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में भारत के कितने छात्र पढ़ते हैं.

बता दे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 5 सालों में विदेश में पढ़ने वाले भारतीयों की संख्या में करीब 52.2% की वृद्धि हुई है. मतलब साल 2019 में 5 लाख 86 हजार 337 से बढ़कर 2023 में 8 लाख 92 हजार 989 हो गई है.

विदेश में पढ़ने वाले करीब 9 लाख भारतीय छात्रों में 2 लाख 34 हजार 473 छात्र केवल अमेरिका में है, इसके बाद 2 लाख 33 हजार 532 छात्र कनाडा और 1 लाख 36 हजार 921 छात्र यूरोप में हैं. जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में 91% की वृद्धि हुई, जो साल 2019 में 1 लाख 22 हजार 535 से बढ़कर 2023 में 2 लाख 34 हजार 473 हो गई. यहां

  • MIT
  • Stanford
  • Harvard
  • UC
  • Berkeley


जैसे संस्थान है, जो भारतीयों में काफी लोकप्रिय है. वहीं, यूरोप में 273.9% की वृद्धि देखी गई, जिसमें भारतीय छात्र की संख्या 2019 में 36 हजार 612 से बढ़कर 2023 में 1 लाख 36 हज़ार 921 हो गई. हालांकि, यह डाटा शिक्षा मंत्रालय द्वारा नहीं…बल्कि गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) द्वारा दी गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now