अरबों संपत्ति के मालिक होते हुए भी Ratan Tata ने नहीं की शादी? खुद किया खुलासा क्यों नहीं हुई..

डेस्क : भारत की मशहूर हस्तियों में से एक रतन टाटा अपने काम के साथ-साथ अच्छी शख्सियत के लिए भी जाने जाते हैं। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने अपना पूरा जीवन कंपनी को समर्पित कर दिया। रतन टाटा ने शादी नहीं की। इसके पीछे भी एक बड़ी वजह है। कई बार लोग यही वजह ढूंढना चाहते हैं। लोग जानना चाहते हैं.

कि इतने सफल इंसान होने के बावजूद रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की। दरअसल रतन टाटा ने सच्चे प्यार की एक मिसाल पेश की है। रतन टाटा को भी प्यार हुआ लेकिन प्यार न मिलने पर उन्होंने जीवन भर अकेले रहने का फैसला किया और दुनिया को इस बात से अवगत कराया कि एक सच्चा प्रेमी कैसा होता है। आइए जानते हैं आखिर क्यों रत्ना टाटा को नहीं मिला प्यार।

लव लाइफ के बारे में रतन टाटा ने क्या कहा?

एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह लॉस एंजिल्स में एक आर्किटेक्चर फर्म में काम कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई और उन्हें उससे प्यार हो गया। उस समय उनकी जीवनशैली बहुत आरामदायक थी और उन्होंने शादी करके घर बसाने का फैसला कर लिया था।

हालाँकि, उन्होंने अपनी दादी की देखभाल के लिए भारत लौटने का कठिन निर्णय लिया, जो सात साल से बीमार थीं। इसके बाद रतन टाटा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने वापस आए और उसे अपने साथ भारत ले जाने की सोच रहे थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सका। 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण महिला के माता-पिता अपनी बेटी को भारत भेजने में सहज नहीं थे। इस तरह उनका रिश्ता टूट गया।

सच्चे प्यार को भूलना आसान नहीं

इसमें कोई शक नहीं कि सच्चे प्यार को भूलना आसान नहीं है। इससे बाहर निकलने के लिए कई लोग दूसरे रिश्ते की तलाश करने लगते हैं, जहां वे अपना दुख बांटने की कोशिश करते हैं। हालाँकि, ऐसे रिश्ते बहुत जल्द ख़त्म भी हो जाते हैं। बेहतर होगा कि आप उस प्यार को अपनी ताकत बनाएं और अपने काम पर ध्यान देना शुरू करें। टाटा ने अपने टूटे हुए रिश्ते की कड़वाहट से अपने दिल को भरने के बजाय इसे अपने जीवन में एक मधुर स्मृति के रूप में जीवित रखा, जिसने उन्हें और मजबूत बना दिया।