Rahul Bhatia : इस व्यक्ति ने मात्र 2 महीने में कमाएं 8583 करोड़ रुपए, जानिए कौन है यह शख्स और क्या करता है काम?

Rahul Bhatia : ‘भगवान जब देता है छप्पर फाड़ कर देता है’, यह कहावत बचपन में किसी अपनों के द्वारा सुना था। उम्मीद है आप भी यह कहावत जरूर सुने होंगे। अगर नहीं सुने हैं तो यह आर्टिकल पढ़ लीजिए। खैर, जिस संदर्भ में आज इस कहावत का प्रयोग हो रहा है, अगर आप पढ़ लेंगे तो यह कहावत आपके दिल और दिमाग में बैठ जाएगी।

दरअसल एक व्यक्ति ने 60 दिन में 8583 करोड़ रुपये कमाएं हैं। और इस कहावत का प्रयोग भी इन्हीं के संदर्भ में किया जा रहा है। अब आपके मन में यह सवाल खूब हिलोरे मार रहा होगा कि आखिर यह व्यक्ति है कौन और इतने रुपए कमाए कैसे? मन के हिलोरे को कीजिए शांत और पढ़ जाइए इस आर्टिकल में सारी बातें।

Rahul Bhatia’s Net Worth :

गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन की सर्विस अस्थाई रूप से बंद हो जाने के बाद दूसरी एयरलाइंस कंपनियों को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। इंडिगो भी उनमें से एक है। इंडिगो की टिकट की बिक्री में पिछले कुछ समय से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साथ ही साथ इंडिगो के शेयर प्राइस में भी जबरदस्त उछाल आया है। और इसी का नतीजा है कि कंपनी के फाउंडर राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) की नेटवर्थ दो महीने में एक अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी है। राहुल भाटिया इंटरग्लोब एविएशन के संस्थापक और इंडिगो के प्रमोटर हैं। राहुल भाटिया ने केवल साठ दिनों में 8583 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार राहुल भाटिया भारत के 22वें सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 60 दिन यानी कि 2 महीना पहले उनकी कुल संपत्ति 4.28 बिलियन डॉलर था, जो अब बढ़कर 5.32 बिलियन डॉलर हो गया है। अगर भारतीय रुपए में इसको बदलेंगे तो इसकी वैल्यू 4,38,61,00,60,000 रुपये है।

जानकारों की माने तो इनके संपत्ति में इतनी बड़ी उछाल इंटरग्लोब एवियशन के शेयर प्राइस बढ़ने के कारण हुई है। इंटरग्लोब एवियशन के दाम में लगभग 32% बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च महीने में इस कंपनी के शेयर का दाम 1912 रुपए था जो अब बढ़कर 2418.50 रुपए हो गया है। इस तरह से कंपनी के शेयर के दाम में कुल 32% इजाफा दर्ज किया गया है।

Rahul Bhatia’s Education

राहुल भाटिया की पढ़ाई लिखाई वाटरलू विश्वविद्यालय से हुई है। यह विश्वविद्यालय कनाडा के ओन्टारियो में स्थित है। इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। राहुल भाटिया के बेटे का नाम कपिल भाटिया है।

फोर्ब्स के रिपोर्ट के मुताबिक राहुल भाटिया ने अरबपति एवं एयरलाइंस जगत के दिग्गज राकेश गंगवाल के साथ मिलकर 2006 में इंडिगो की स्थापना की थी। वर्तमान में इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। इस कंपनी के पास कुल 300 विमान हैं, जो 101 डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें भरती है। इनमें से 26 डेस्टिनेशन भारत के बाहर है। इंटरग्लोब एवियशन कंपनी का होटल का भी कारोबार है। इस कंपनी के भारत में टोटल 19 होटल हैं और duare देशों में 14 होटल है।