जल्दी बैंक में बदलवा ले 2000 के पुराने नोट, जानिए- कब तक कर सकते हैं एक्सचेंज….

RBI : कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सूचित करते हुए बताया था कि 2000 के नोट अब से चलन में नहीं रहेंगे। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 के नोट बैंकों में जमा करने की हिदायत भी लोगों को दी थी और कहा था कि 2000 के नोट जिसके भी पास है.

वह नजदीकी बैंक में 30 सितंबर तक उन्हें जमा करवा सकते हैं। इसके बदले वह दूसरी धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। सिर्फ सितंबर महीने तक ही आप 2000 के नोट बैंक में जमा करवा सकते हैं लेकिन 30 सितंबर के बाद यह नोट रद्दी बन जाएंगे।

ऐसे बदलवा सकते है नोट

अगर आपके पास भी 2000 का नोट है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपके नजदीकी बैंक में जाना होगा। इसके बाद आपको रिक्विजिशन स्लिप भरनी होगी। इस फॉर्म में आपको सभी जरूरी जानकारी भरनी है। इसके बाद आप 2000 के नोट के बदले जो नोट चाहते हैं उनके बारे में भी जानकारी भरनी होगी।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बैंकों के हिसाब से यह प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा RBI गवर्नर द्वारा बैंकों को हिदायत दी गई है कि वे 2000 के नोट बदलने के लिए बनाए गए नियम और मानकों का पालन करें।

एक बार में बदलवा सकते है इतने नोट

इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने भी 2000 के नोटों को बदलवाने की सीमा तय कर रखी है। आप एक बार में 2000 के 10 नोट यानी कुल ₹20000 बदलवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 2000 के नोट बदलवाने जा रहे हैं तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि सितंबर महीने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है जिसमें रविवार और दूसरे में चौथे शनिवार के साथ बैंकों की 16 दिन की छुट्टियां रहने वाली है। इसलिए आप सिर्फ बैंक में 14 दिन के अंदर ही 2000 के नोट बदलवा सकते हैं। दरअसल 30 सितंबर के बाद आपको 2000 के नोट बदलवाने का मौका नहीं मिलेगा।