क्या आप भी YouTube से पैसा कमाना चाहते हैं? तो जान लें ये बात, हर महीने Account में आएंगे लाखों रुपये….

How To Earn Money From Youtube: आज के समय में पैसे कमाने का एक बड़ा जरिया यूट्यूब बन गया है। यूट्यूब पर वीडियो बना कर लोग अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए कंटेंट में दम होना बहुत जा जरूरी है। लेकिन इन सबके लिए आपको यूट्यूब के मोनिटाइजेशन पालिसी के बारे में जानना होगा। यदि जानकारी पूरी हो तो क्रिएटर्स लाखों रुपए कमाया जा सकता है। आइए आज इस पर विस्तार से चर्चा करें।

YouTube में पैसे कमाना शुरू करने के लिए सबसे पहले Monetize ऑप्शन को स्टार्ट करना जरूरी है। इसे शुरू करने के लिए आपके पास कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 पब्लिक वॉच आवर्स होने चाहिए। इसके बाद ही Google आपको विज्ञापन के जरिए पैसे देना शुरू करता है। YouTube से पैसे कमाने के लिए आप YouTube Studio पर जाकर 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 Public Watch घंटे का स्टेटस देख सकते हैं। आप इसे अपने खाते से ब्राउज़र के माध्यम से या ऐप डाउनलोड करके एक्सेस कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस फीचर के लॉन्च होने के बाद आपके वीडियो पर व्यूज के हिसाब से आपको पैसे मिलते हैं। यानी ज्यादा व्यूज, ज्यादा कमाई। यानी कितने सब्सक्राइबर हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपके वीडियो के व्यूज अच्छे हैं और उस पर गूगल का ऐड है तो आपको पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे। यानी अगर यूजर्स लोगों को अच्छा कंटेंट देते रहते हैं और लगातार देते रहते हैं। तो एक महीने में 15 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई आसानी से की जा सकती है। लेकिन, वीडियो के कंटेंट में दम होना चाहिए।

साथ ही आपको बता दें कि YouTube पर व्यूज से पैसे कमाने का कोई तरीका नहीं है। बल्कि, चैनल की सदस्यता देकर, अपने उत्पादों की लिस्टिंग करके, सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स के साथ-साथ YouTube Premium के ज़रिए भी पैसा कमाया जाता है। इसके साथ ही लोग चैनलों पर विज्ञापन भी देते हैं। यह भी कमाई का एक बड़ा हिस्सा है।