World MSME Day : वोडाफोन आईडिया इंटरप्राइजेज का MSME के लिए खास ऑफर, जानें –

World MSME Day : आपको बता दें कि देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने वीआई बिजनेस के अपने रेडी फॉर नेक्स्ट प्रोग्राम का दूसरा एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी के द्वारा ये फैसला विश्व MSME दिवस पर लिया गया है। आपको बता दें ये भारत में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योमो यानी MSME का एक डिजिटल असेसमेंट टूल है।

आपको बता दें कि ये प्रोग्राम भारत में MSME के डिजिटलीकरण का दूसरा सबसे बड़ा MSME असेसमेंट टूर होने वाला है। आपको बता दें इसमें 16 कम्पनियों के 1 लाख लोगों को कवर किया गया है। ये एक अपग्रेडेड असेसमेंट टूल है जिसमे 16 उद्योगों के 1 लाख कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस प्लान को MSME की मदद करने के लिए बनाया गया है। जानकारी से पता चला है कि इसमें 55 से 60 प्रतिशत के बीच डिजिटल मैच्योरिटी वाले MSME बिजनेस है।

कंपनी के मुताबिक अगर सही टेक्नोलॉजी टूल वाले MSME बिजनेस अगर अपनी क्षमता को बढ़ाएं तो इससे देश के विकास और अर्थव्यवस्था में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। वीआई कंपनी द्वारा चलाया गया प्रोग्राम MSME को लम्बे समय तक फायदा देगा। इसके अलावा बिजनेस को सही दिशा, फोकस, हल ढूंढने में मदद करेगा, ताकि भविष्य के लिए इसे तैयार किया जा सके।

आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया कंपनी के इस प्लान को डन एंड ब्रेडस्ट्रीट की सहायता से लांच किया गया है ताकि MSME को उनकी डिजिटल तैयारी का आंकलन करने, कमी को परखने और उनका समाधान निकालने और अच्छे भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।

वोडाफोन आइडिया कंपनी ने असेसमेंट टोल के अलावा एक रिचार्ज प्लान के ऑफर किया है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 349 रुपये है जिसमे आपको एक महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल, हर रोज 2GB डाटा और रोज 100 SMS दिए जाते है। इस रिचार्ज के साथ ही आपको SonyLiv, Zee5 और लोकेशन ट्रेकिंग, मोबाइल सेफ्टी और गूगल जैसी कई सर्विस देगा।