किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी ये खेती, यहां – जानिए सबकुछ..

डेस्क : किसानों के बेहतरी के लिए भारत व राज्य सरकार दोनों ही लगातार प्रयास करते रहती है। ऐसे में खास तौर पर किसानों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं भी लाई गईं। साथी ही किसानों के आय को बढ़ाने के लिए भी सरकार की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही है।

वही अब इस मामले में कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया कि किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए मक्का, सरसों और मूंग की खेती को बढ़ावा दिया जाए। आपको बता दें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) और केंद्र सरकार के कृषि आयुक्त एके सिंह ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन जैसी तकनीकों को अपनाने पर भी जोर दिया।

बढ़ावा देने की बात : एक बयान के अनुसार, इस परिचर्चा में सिंह ने कहा, ‘‘गेहूं और चावल पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय फसल विविधीकरण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अंग्रेजी के तीन ‘एम’ अक्षर से शुरू होने वाले- मक्का, मूंग (मस्टर्ड) की खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। यह देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकता है और किसानों की आय में भी वृद्धि कर सकता है।’’

भारत का आयात : अपनी घरेलू खाद्य तेल की आव्यशक्ता के हिसाब से भारत के लगभग 60% हिस्से का आयात करता है। कम मात्रा में दालें भी आयात की जाती हैं। परिचर्चा में एके सिंह ने आधुनिक तकनीक बढ़ावा देने और अपनाने की जरूरत पर भी जोर दिया और कृषि अनुसंधान संस्थानों से ड्रोन के उपयोग के लिए जल्द से जल्द एक प्रोटोकॉल बनाने के बारे में भी बात की।

आकस्मिक योजना की भी आवश्यकता : सिंह ने कहा, ‘‘हमें विभिन्न फसलों के लिए पहले से एक आकस्मिक योजना की भी आवश्यकता है ताकि किसान इसे अपना सकें।’’ आपको बता दें किसानों के लिए समर्पित का इस परामर्श बैठक में 33 कृषि विद्यालय केंद्रों (केवीके) के कई प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ आईसीएआर के वैज्ञानिक भी सम्मिलित हुए थे।