Interest Rate : वर्तमान समय में लोग बैंकों में अपना पैसा जमा करते हैं ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहे और समय-समय पर उस पर ब्याज (Interest Rate) भी मिलता रहे। देखा जाए तो अधिकतर बैंक बचत खाते में जमा राशि के आधार पर आपको ब्याज देते हैं।
यहां तक कि कुछ सरकारी और प्राइवेट बैंक है जो अधिकतम 7% या 8% ही बचत खाते में जमा राशि पर आपको ब्याज देते हैं। अगर आप भी किसी बैंक में बचत खाता खुलवाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि कौन से बैंक में आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा?
DCB बैंक की ब्याज दरें
अगर आपका खाता DCB बैंक में है तो वह 10 करोड़ से 2 करोड़ के नीचे अगर आपके खाते में जमा राशि है तो उस पर 8% ब्याज देता है। DCB बैंक 50 लाख से 2 करोड़ से कम जमा राशि पर 7.25% ब्याज देता है। इसके अलावा 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम राशि पर 7% ब्याज दे रहा है और ये नई दरें 8 मई से लागू है।
IDFC फर्स्ट बैंक
आपको 10 लाख रुपये से ज्यादा और 5 करोड़ रुपये से कम की बचत खाते में जमा राशि पर IDFC बैंक 7% ब्याज देता है और ये नई दर 1 जुलाई से लागू हुई है।
सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 करोड़ से कम और 5 लाख से ज्यादा की राशि पर 7% ब्याज देता है। तो 1 लाख से 5 लाख तक जमा राशि पर 6.75% ब्याज देता है।
ESAF स्माल फाइनेंस बैंक
अगर आपके ESAF बैंक के बचत खाते में 2 करोड़ से 10 करोड़ तक की जमा राशि है तो इस पर 7.5% ब्याज मिलेगा। 50 लाख से 2 करोड़ की जमा राशि पर 7.25% ब्याज और 5 करोड़ से 10 करोड़ के बीच की जमा राशि पर 7% ब्याज देता है।
अन्य फाइनेंस बैंक
इसके अलावा एयू स्माल फाइनेंस बैंक आपको 7% ब्याज देता है। इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक के बचत खाते में 5 लाख से 50 करोड़ तक की जमा राशि पर 7% ब्याज मिल रहा है।