1 जून से महंगी हो गई ये चीजें! जानें- आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर….

June New Rules : आप लोगों को पता होगा कि सरकार द्वारा हर महीने की 1 तारीख को कुछ चीजों की कीमतों में बदलाव किया जाता है और इससे आम जनता पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। अब 1 जून 2023 से भी कई सारी चीजों की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इन चीजों की कीमतों में बदलाव होने से आम आदमी की जेब पर खर्च का क्या असर होगा यह तो नई कीमतें देखने के बाद ही पता चलेगा। आइये आपको बताते है कि कौनसी चीजों के दाम बढ़े है और किन चीजों की क़ीमतों में कमी आई है?

LPG की कीमतों में कटौती
आपको बता दें 1 जून 2023 से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में सरकार ने 83.50 रुपये की कटौती की है और इससे आमजन को काफी फायदा हुआ है। लेकिन जनता की उम्मीदों के अनुसार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें नहीं बदली है। आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें दिल्ली में 1773 रुपये, कोलकाता में 1857 रुपये, चेन्नई में 1937 रुपये और मुंबई में 1725 रुपये हो गई है।

EV व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी
अब अगर आपको इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने जा रहे हैं तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसका कारण है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी की कीमतों में कटौती कर दी हैं। अब सब्सिडी की क़ीमत 15000 रुपये किलोवाट की जगह 10000 रुपये प्रति किलोवाट के दिए जायेंगे।

कफ सिरप की जाँच जरूरी
सरकार द्वारा नियम बनाया गया है कि 1 जून 2023 से बिकने वाली कोई भी कफ सिरप पहले लैब में जांच और बाद में अप्रूवल के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद ही कंपनी इसे निर्यात कर सकेगी।

हवाई ईंधन हुआ सस्ता
ATF ने लगातार विमान कंपनियों को चौथे महीने खुशखबरी दी है और हवाई ईंधन की कीमतों में कमी की है। आपको बता दें कि हवाई ईंधन की कीमतों में लगभग 6632.25 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद विमान कंपनियां टिकट के दाम भी कम कर सकती हैं।

100 अनक्लेमेड डिपोजिट 100 दिन अभियान
अब RBI ने कई सालों से लोगों के खातों में पड़े पैसो को सही खाताधारक या उसके नॉमिनी तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में 100 अनक्लेमेड डिपोजिट खातों का पैसा 100 दिन में सही व्यक्ति तक पहुचायेंगे।