Loan Rate : अपना घर होना हर किसी का सपना होता है। लेकिन इसके लिए आपको काफी मेहनत की जरूरत होती है। कुछ लोग इसके लिए सही तरह से निवेश करना चाहते है। क्योकि ये उनके लिए सेफ्टी का अहसास दिलाता है। किसी भी व्यक्ति के लिए घर खरीदना बहुत बड़ा काम होता है।
जिसका असर उसके फाइनेंशियल पर देखने को मिलता है। इसका एक कारण यह है कि हम लम्बे समय तक होम लोन चुकाते है। जिसका असर आपकी वित्तीय स्थिति पर भी देखने को मिलता है।
रेपो रेट के बढ़ने पर महंगा होता है home loan
यदि आप भी होम लोन लेने की योजना बना रहे है तो आप अलग अलग बैंको में ब्याज दरों को चेक कर सकते है। कि किस बैंक कम कितना कम ब्याज लिया जा रहा है। अक्सर होम लोन लंबी अवश्य के लिए होते है। होम लोन की दरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बदलने के साथ प्रभावित भी होतो हैं।
यानी, रेपो रेट बढ़ने पर आपका बैंक भी होम लोन की ब्याज दरें बढ़ा देगा। रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर भारत में बैंक RBI से पैसा उधार लेता है। अगर Repo Rate बढ़ती है तो कर्ज महंगा होता है और इससे Loan भी महंगा होता है।
सिबिल स्कोर (cibil score) को रखें ठीक
किसी भी तरह का लोन लेने में सबसे अहम भूमिका सिबिल स्कोर (cibil score) की होती है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तभी बैंक आपको सबसे सस्ता लोन देंगे। आइए उन बैंकों के बारे में जानते है जो कम ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं।
HDFC Bank
यह एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो सबसे कम ब्याज पर होम लोन दे रहा है। ये ब्याज दर 8.45% से शुरू होकर 9.85% तक है।
IndusInd Bank
इंडसइंड बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.5 फीसदी से 9.75 फीसदी तक हैं।
Indian Bank
इंडियन बैंक भी होम लोन पर 8.5 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहा है। बैंक की होम लोन पर अधिकतम ब्याज दर 9.9 फीसदी है।
Punjab National Bank
ये बैंक 8.6 फीसदी की शुरुआती दर पर Home Loan आसानी से दे रहा है। PNB की अधिकतम ब्याज दर 9.45 फीसदी है।
Bank of Maharashtra
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की Home Loan की ब्याज दरें 8.6 फीसदी से शुरू होकर 10.3 फीसदी तक होती हैं।