ये 10 बड़े बैंक दे रहे है सबसे सस्ता लोन, यहां देख सकते है इनकी ब्याज दर की पूरी लिस्ट

Home Loan : हर किसी का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो और इसमें वह अपने परिवार के साथ शांति से रहे। लेकिन अधिकतर घर बनाने के लिए या घर खरीदने के लिए हमें होम लोन (Home Loan) लेने की जरूरत पड़ जाती है।

पिछले कुछ समय से अलग-अलग बैंकों द्वारा होम लोन की ब्याज दर में उतार चढ़ाव किया जा रहा है। दरअसल होम लोन (Home Loan) पर लगने वाली ब्याज दर का फैसला रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा किया जाता है।

ऐसे तय होती है ब्याज दर

आपको बता दे कि मई 2022 से लगातार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में वृद्धि की जा रही है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कारण होम लोन (Home Loan) पर लगने वाली ब्याज दर भी बढ़ती जा रही है। RBI द्वारा फरवरी 2023 तक रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है। रेपो रेट में बढ़ोतरी होने के कारण हर तरह के लोन महंगे होते जा रहे हैं।

वैसे होम लोन की ब्याज दर सिबिल स्कोर, सैलरी, नौकरी और उसकी अवधि पर निर्धारित होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि अलग अलग बैंकों द्वारा होम लोन (Home Loan) पर न्यूनतम और अधिकतम कितनी ब्याज दर ली जा रही है?

बैंक दे रहे इस ब्याज दर पर होम लोन :

  • बैंक ऑफ़ बडौदा (BOB) मिनिमम 9.15 प्रतिशत और मैक्सिमम 13.2% ब्याज दर ले रहा है।
  • Axis Bank मिनिमम 10.5% और मैक्सिमम 10.9% ब्याज दर ले रहा है।
  • बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र (BOM) अपने ग्राहकों से होम लोन (Home Loan) पर न्यूनतम 8.6% और अधिकतम 10.5% ब्याज दर ले रहा है।
  • बैंक ऑफ इंडिया (BOI) होम लोन पर न्यूनतम 8.5 फीसदी और अधिकतम 10.6% ब्याज दर ले रहा है।
  • ICICI द्वारा होम लोन पर मिनिमम 9.25% और मैक्सिमम 9.90% ब्याज दर होम लोन पर ली जा रही है।
  • HDFC बैंक द्वारा मिनिमम 8.5% और मैक्सिमम 9.4% पर होम लोन ऑफर किया जा रहा है।
  • IDBI बैंक द्वारा ग्राहकों से होम लोन पर न्यूनतम 8.55% और अधिकतम 10.75% ब्याज दर ली जा रही है।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UOI) द्वारा न्यूनतम 8.70% और मैक्सिमम 10.7 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दिया जा रहा है।
  • PNB द्वारा होम लोन (Home Loan) पर न्यूनतम 8.5% और अधिकतम 10.1% ब्याज दर ली जा रही है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा होम लोन पर मिनिमम 8.75% और अधिकतम 9.35% ब्याज दर ली जा रही है।