सरकार कर्मचारियों के सैलरी में करेगी छप्परफाड़ बढ़ोतरी! जानें- कब होगा ऐलान….

DA Hike : हाल ही में देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए G20 सम्मिट के बाद अब देश के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जानकारी से पता चला है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी करने का फैसला जल्दी लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह खुशखबरी दे सकती है।

सूत्रों से पता चला है कि 27 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस अहम बैठक में केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। यदि ऐसी घोषणा होती है तो नवरात्रि से पहले ही कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है।

आपको बता दे की सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार हर 6 महीने में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी (Hike) की जाती है। ऐसा इसलिए ताकि बढ़ती हुई महंगाई के दौर में लोग अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके। पहली बार जनवरी के महीने में तो दूसरी बार जुलाई के महीने में कर्मचारियों को यह खुशखबरी दी जाती है।

AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई रात (DR Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद DA और DR 42 फ़ीसदी से बढ़कर 46 फीसदी की तक हो सकता है। दरअसल एक बार फिर जुलाई 2023 में AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

हाल ही में सरकार ने मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद इनका DA और DR बढ़कर 38% से 42% हो गया था। अब एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद यह 46% हो सकता है और कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है।