E-Shram Card धारकों की आई मौज! अब बनाए जाएंगे स्पेशल आई कार्ड, जानें- विस्तार से…

E-Shram : देश की केंद्र सरकार सिर्फ मिडिल क्लास और अमीर वर्ग के लोगों के लिए ही कोई सरकारी योजना नहीं चलती है। बल्कि देश के श्रमिकों के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई है और हाल ही में गुरुवार के दिन उनके लिए स्पेशल आई कार्ड बनाने की घोषणा भी की है। सरकार ने फैसला लिया है कि यह मजदूर वर्ग के लिए स्पेशल आई कार्ड बनाया जाएगा।

इस आई कार्ड के माध्यम से मजदूर वर्ग को कई सारी सुविधाएं मिल सकेंगे और वह कई योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस स्पेशल कार्ड को आधार कार्ड और ई-श्रम कार्ड से भी जोड़ा जाएगा। ताकि पात्र मजदूरों को चिन्हित किया जा सके। इसके बाद सभी मजदूरों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।इसके बाद कोई भी श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहेगा।

स्पेशल आईडी बनाने का ऐलान

बताया जा रहा हैं कि श्रमिकों के लिए बनाई जाने वाली स्पेशल आईडी उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी और निर्माण कार्य में लगे हुए प्रवासी मजदूरों को इसका अधिक फायदा मिल सकेगा। श्रम मंत्रालय सचिव आरती आहुजा के मुताबिक “इस स्पेशल आईडी कार्ड को मजदूर के आधार कार्ड और ई-श्रम डाटाबेस जोड़ा जाएगा।

अगले हफ्ते इस संबंध में विस्तृत एलान किया जा सकता है। आरती आहूजा ने कहा कि मंत्रालय मजदूरों के साथ होने वाली सभी समस्याओं का अंत करेगा।” इसी के साथ उन्होंने बताया कि मंत्रालय मजदूरों के साथ आने वाली समस्याओं को भी समाप्त करेगा और इस स्पेशल आईडी को आधार कार्ड से भी लिंक किया जाएगा। इसके साथ ही ई-श्रम कार्ड पर मिलने वाली सभी सुविधाओं को इस कार्ड पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

आसानी से मिलेगा सुविधाओं का लाभ

जानकारी मिली है कि स्पेशल आईडी बनने के बाद किसी भी मजदूर को सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा। कई सारे मजदूर हैं जो एक राज्य से दूसरे राज्य में काम की तलाश में जाते हैं और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क हादसों में भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। स्पेशल आईडी बनने के बाद श्रमिकों को इस तरह के सभी लाभ मिलने लग जाएंगे।

इसके अलावा कोई अधिकारी अगर श्रमिकों को उनके लाभो से वंचित रखना है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद सभी मजदूरों का डेटाबेस भी तैयार हो जायेगा। ताकि सरकार के नॅालेज में रहे कि उनके पास कितने श्रमिक हैं। साथ इन श्रमिकों को दवा, पढ़ाई और शिक्षा का लाभ मिल सके।