Post Office Scheme : अब RD पर 6.5% की जगह मिलेगा 6.7% का ब्याज रिटर्न, जानें- विस्तार से…

Post Office RD : आज के समय में लोग पोस्ट ऑफिस की कई योजनाओं में निवेश करते हैं और इनमें से एक रिकरिंग डिपॉजिट भी है, जिसे RD भी कहते है। आपको बता दें 1 अक्टूबर 2023 से RD पर मिलने वाली ब्याज दर को बढ़ाकर 6.5% से 6.7% कर दिया गया है।

आप इसमें भविष्य के लिए आसानी से एक बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। अगर हर महीने आप 2000 रुपये Post Office RD में निवेश करते है तो अगले 5 साल में 1.42 लाख रुपये मिलेंगे। आइये आपको बताते है Post Office RD के बारे में…..

आप Post Office RD में एक निश्चित काम हर महीने जमा कर सकते हैं और बाद में बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको हर महीने इसमें कुछ रकम निवेश करनी होती है और 5 साल बाद आप ब्याज सहित इसमें से अच्छी रकम प्राप्त कर सकते है। घर के गुल्लक में पैसा डालने पर ब्याज नहीं मिलता है जबकि हर महीने Post Office RD में निवेश करने पर आपको अब से 6.7% ब्याज मिलेगा।

जाने Post Office RD की खास बातें :

  • इसमें आप 100 रुपये से निवेश करना शुरू कर सकते है और इसके अलावा आप चाहे तो 10 के मल्टीपल में कोई भी रकम ज्यादा से ज्यादा जमा कर सकते है।
  • 1 अक्टूबर 2023 से आपको Post Office RD पर 6.7% ब्याज दर मिलना शुरू हो चुकी है।
  • इसमें आप अधिकतम कितने भी रुपये जमा करवा सकते है।

RD में मिलने वाले पैसे पर नहीं लगता ब्याज

अगर आप Post Office RD में पैसा जमा करते है तो इस पर मिलने वाले बयाज पर आपसे कोई टैक्स नहीं लिया जाता है। लेकिन इसमें आपकी आय 40,000 रुपये और सीनियर सिटीजन के मामले में 50,000 रुपये है तो आपको टैक्स देने की जरूरत नहीं है। लेकिन इससे ज्यादा इनकम होने पर आपको 10% TDS काटकर राशि दी जाती है।

लेकिन इसके लिए सीनियर सिटीजन को बैंक में फॉर्म 15H और अन्य नागरिकों को बैंक में फॉर्म 15G जमा करना पड़ता है। ये एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म है। इसमें आपको खुद बताना होता है कि आपकी आय टैक्स सीमा से बाहर है।

कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट

आप Post Office RD में खाता खोल सकते है और इसमें 10 साल से भी कम के बच्चे का खाता खोल सकते है। लेकिन इस खाते को माता-पिता या अभिभावक ऑपरेट कर सकते है, जब तक बच्चा 21 साल का नहीं हो जाता है। इसमें 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते है। इसके लिए आपको नजदीकी Post Office में जाना होगा।