Hotel Rent : अब होटल किराये पर भी मिलेगी छूट, सरकार ने किया बड़ा ऐलान….

Hotel Rent : अगर आप कहीं पर घूमने जा रहे हैं या फिर कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहां पर आपको रुकने के लिए जरूर कोई होटल में कमरा बुक करना होगा। होटल के कमरे की बुकिंग करने पर इसका किराया अलग अलग हो सकता है, जो जगह, रूम क्वालिटी, लोकेशन और रूम के साइज पर निर्भर करता है।

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं तो इसमें होटल का किराया भी मूल खर्चा होता है। अगर होटल का किराया अधिक है तो आपका पूरा बजट बिगड़ जाता है। लेकिन अब सरकार ने होटल के किराए में छूट की घोषणा करते हुए लोगों को राहत दी है।

होटल किराये में छूट

अगर आप हिमाचल प्रदेश में कहीं घूमने जा रहे हैं तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश में घूमने आ रहे लोगों के लिए होटल किराए में 50% की छूट की घोषणा की है। इससे अब पर्यटकों का घूमने का खर्चा थोड़ा कम हो जाएगा। इससे पहले हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भूस्खलन और भारी बाढ़ में फंसे हुए 70,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

भूस्खलन और बाढ़

फिलहाल हिमाचल प्रदेश में भारी बाढ़ और भूस्खलन के मामले अधिक देखने को मिल रहे है। इसी बीच राज्य सरकार ने अब पर्यटकों के लिए होटल किराए में छूट देने की घोषणा की है, ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिले। सरकार के इस फैसले का लोगों ने धन्यवाद भी किया है। जानकारी मिली है कि HPTDC की तरफ से संचालित होटलों में ये नियम 15 सितंबर तक लागू रहेगा।

पर्यटकों की संख्या में गिरावट

पिछले कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली है। इस बारे में पर्यटन उद्योग हितरक्षक समिति के अध्यक्ष एम के सेठ ने बताया कि 7 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के बीच भारी बारिश होने के बाद पर्यटकों की संख्या लगभग शून्य हो गई है। अब स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और सड़कें खोली जा रही है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का हार्दिक स्वागत है।