PM Kisan : सभी किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, जानें – ऐसा क्यों ?

PM Kisan Yojana : किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। अब तक सरकार ने किसानों को इस योजना की 13 किस्तें मुहैया करवा दी है और अब 14वीं किस्त का इंतजार हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त की राशि जुलाई में किसानों के खाते में आ सकती है। लेकिन इस बार कुछ किसानों को 14वीं किस्त का पैसा नहीं भी मिल सकता है क्योंकि इसके लिए सरकार ने कुछ शर्ते बनाई है जिन्हे किसानों को पूरा करना होगा। अभी तक किसानों ने भू सत्यापन और e-KYC नहीं करवाई है उन्हें सरकार PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त का पैसा नहीं देगी।

इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2,000 रुपये

• आपको बता दें कि अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन किराये पर लेकर खेती कर रहा है तो उन्हें पैसा नहीं मिलेगा।
• अगर कोई किसान संवैधानिक पद पर कार्यरत है तो उसे भी योजना का पैसा नहीं मिलेगा।
• इसके अलावा पेशेवर व्यक्ति जैसे अकाउंटेंट, वकील डॉक्टर आदि को भी इस योजना का पैसा नहीं मिलेगा।
• अगर किसी रिटायर्ड कर्मचारी की मासिक आय 10,000 रुपए से ज्यादा है तो उसे भी PM Kisan Yojana का पैसा नहीं मिलेगा।

योजना में हुए बड़े बदलाव

इसके साथ ही किसानों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने PM Kisan Mobile App भी लॉन्च किया है। यह ऐप सबसे पहले किसानों के चेहरे को वेरीफाई करेगा और इसके बाद ही किसानों को PM Kisan Yojana का पैसा मिलेगा। इस ऐप का इस्तेमाल कर किसान e-KYC की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते है। इसके बाद OTP और फिंगरप्रिंट का झंझट खत्म हो जायेगा।

ये दो काम करने जरूरी

अगर किसानों को PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त का पैसा चाहिए तो उन्हें सबसे पहले भू सत्यापन और e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर आपने अभी तक भी ये दोनों चीजे पूरी नहीं की है तो आपका PM Kisan Yojana का पैसा अटक सकता है।