1 जुलाई 2023 को जारी हुआ LPG Cylinder का रेट- नई कीमत जान खुशी से झूम उठे लोग…

1 July 2023 LPG Cylinder New Rate : हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder ) के नए रेट जारी किए जाते हैं। वही, आज यानी 1 जुलाई 2023 को भी एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर तथा 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वर्तमान समय में देश की राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1773 तथा एलपीजी सिलेंडर के दाम 1103 रुपए बने हुए हैं। वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 1102.50 तथा कमर्शियल सिलेंडर 1725 रुपए में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1875.50 तथा रसोई गैस सिलेंडर 1129 रुपए में बिक रहा है। वहीं चेन्नई में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 1118.50 तथा कॉमेडीिल 1937 रुपए पर बना हुआ है।

कब बढ़ी थी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

पिछले कई महीनों के दौरान सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। पिछले महीने यानी जून में कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर पर सरकार ने ₹83 कम कर दिए थे। वही मई के दौरान भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट आई थी। उस समय एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹ 1856.50 तक पहुंच गई थी मार्च में इसकी कीमत सबसे ज्यादा 2119.50 तथा अप्रैल में 2028 रुपए थी। वही जनवरी और फरवरी में एक कॉमर्शियल सिलेंडर 1769 रुपए में आता था।

कब बदले थे रसोई गैस के दाम

देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों से रसोई गैस के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मार्च में एक एलपीजी सिलेंडर पर ₹50 की बढ़ोतरी की गई थी। वही 6 जुलाई 2022 को एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹1053 थी। जिसमें ₹50 की बढ़ोतरी हुई और अब एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹1103 हो गई है।

कैसे चेक करे एलपीजी सिलेंडर के दाम

यदि आप भी एलपीजी सिलेंडर के दाम चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/prices-of-petroleum-products विजिट करना होगी। यहां पर आपको एलपीजी की कीमत के अलावा अन्य चीजों की अपडेट भी देखने को मिलेंगे।