2023 में टेक इंडस्ट्री में करीब 27,000 कर्मचारियों की हुई छंटनी, इसमें कहीं आपकी कंपनी तो नहीं…

साल 2023 का पहला 6 महीना खत्म हो चुका है। अब अलग-अलग सेक्टर्स (Sectors) का इस साल के पहले छमाही का परफॉर्मेंस निकाला जा रहा है। बहुत सारे सेक्टर (Sector) ने अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। तो कुछ जारी करने की प्रक्रिया में है।

इसी बीच आईटी सेक्टर में छंटनी (IT Layoffs) का रिपोर्ट कार्ड आया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के पहले छमाही में तकरीबन 27000 कर्मचारियों को भारत में बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दुनिया की बात करें तो बड़ी संख्या में कर्मचारियों को छंटनी (Layoffs) का सामना करना पड़ा है। दुनिया भर के सैकड़ों कंपनियों (Companies) ने अपने वर्कफोर्स (Workforce) में कटौती की है।

वैश्विक मंदी (Global Economic Slowdown) के शंका के बीच भारतीय आईटी कंपनी (Indian IT Companies) भी इस छंटनी में शामिल रही है। अगर बात भारत की करें तो देश में ओला (Ola), बायजू (Byju), अनअकैडमी (Unacademy) जैसे स्टार्टअप्स (Startups) ने अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। ऊपर दिए गए आंकड़ा छंटनी को ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स (Layoffs) के अनुसार है।

प्रतिष्ठित वेबसाइट लेऑफ्स (Layoffs) के अनुसार दुनिया भर के 823 आईटी कंपनियों (IT Companies) ने अपने कर्मचारियों की छंटनी (Employees Layoffs) की है। कुल कर्मचारियों की संख्या निकालें तो 2 लाख 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी साल 2023 (Total Layoffs In 2023) के पहले छमाही में हुई है। अगर इस आंकड़े को 2022 के आंकड़े के साथ जोड़ दिया जाए तो दुनिया भर में तकरीबन 3.8 लाख कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी है।