Birth Certificate : अब घर बैठे बनाएं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, बस ऐसे करें आवेदन…..

Birth Certificate : वर्तमान में देखा जाए तो सबसे जरूरी दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड को माना जाता है। लेकिन सबसे पहले जब बच्चे का जन्म होता है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनाया जाता है।

लेकिन, लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि वह जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते हैं और इसके लिए उन्हें कई बार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले है कि आप घर बैठे भी आराम से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है।

हर कोई बच्चे के जन्म के बाद उसका बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने को लेकर परेशान रहता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है कि आप घर बैठे भी आराम से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले माता-पिता का मैरिज सर्टिफिकेट, दोनों का आधार कार्ड और हॉस्पिटल का बर्थ लेटर होना जरूरी है। इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

हर राज्य के हिसाब से बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए एक अलग पोर्टल होता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/signUp की वेबसाइट पर विजिट करें। अगर आप दिल्ली के निवासी है तो https://eservices.ndmc.gov.in/birth/ पर विजिट करें।

इसके बाद बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और आपके सामने आए फॉर्म को अच्छे से भरना होगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको बच्चे का नाम, जन्म का समय, स्थान, जिला, राज्य और देश जैसी कई जानकारी भरनी होगी। इसके बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को दोबारा चेक करे ले और फिर इसे सबमिट कर दें।

अब फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको 7-8 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट मिल जायेगा। लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि आपको इसके साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेजो की कॉपी भी जमा करनी होगी।