Ration Card Complaint : अगर डीलर अनाज देने से करे मना या वजन में हो गड़बड़ी! तुरंत घुमाएं ये नंबर….

Ration Card Complaint : इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत की ही है जो पहले चीन की हुआ करती थी। लेकिन भारत में अभी भी काफी सारे लोग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा करोड़ों लोगों को सब्सिडी के रूप में राशन दिया जा रहा है और फूड पैकेट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कम कीमत पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।लेकिन अन्य सरकारी योजनाओं की तरह इसमें भी गड़बड़ी होने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है या काम राशन मिल रहा है या फिर खराब क्वालिटी का राशन मिल रहा है।

कोरोना के बाद हुआ विस्तार

जब भारत में कोरोना जैसी महामारी आई तब भुखमरी जैसे हालात ज्यादा बढ़ गए और लोगों के खाने पीने का संकट भी बढ़ गया। लाखों लोग बेरोजगार हो गए और फैक्ट्रियां बंद होने से गरीब लोगों के तो खाने-पीने के लाले पड़ गए। ऐसी स्थिति में सरकार ने गरीब लोगों को सब्सिडी पर मुफ्त राशन देने की योजना का विस्तार किया। अभी भी देश में करोड़ों परिवार ऐसे हैं जिन्हें सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

आसान है शिकायत करना

गरीब लोगों को पहले ये सुविधा राशन की दुकान के जरिए दी जा रही थी। लेकिन दुकान चलाने वाले डीलर मुख्य तौर पर गड़बड़ी करने लगे। ऐसे में लोग शिकायत करने लगे कि उन्हें कम राशन मिल रहा है या फिर राशन ही नहीं मिल रहा है।

कई लोगों को खराब क्वालिटी का अनाज दिया जा रहा था। अगर आपको भी ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप आसानी से इसकी शिकायत कर सकते हैं। सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिन पर आप शिकायत कर सकते हैं। उसके बाद डीलर पर कार्रवाई होगी।

डीलर पर होगी कड़ी कार्रवाई

आप चाहे तो इसकी शिकायत सरकारी वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर कर सकते है। इसके अलावा हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर दिए गए है जिन पर आप शिकायत कर सकते है। अगर इसमें डीलर की गलती पाई गई तो उस पर जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही उसकी डीलरशिप भी खत्म कर दी जाएगी।

यहां देखे राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

आंध्रप्रदेश: 1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश: 03602244290
असम: 1800-345-3611
बिहार: 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़: 1800-233-3663
गोवा: 1800-233-0022
गुजरात: 1800-233-5500
हरियाणा: 1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश: 1800-180-8026
झारखंड: 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक: 1800-425-9339
केरल: 1800-425-1550
मध्यप्रदेश: 181
महाराष्ट्र: 1800-22-4950
मणिपुर: 1800-345-3821
मेघालय: 1800-345-3670
मिजोरम: 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड: 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओडिशा: 1800-345-6724 / 6760
पंजाब: 1800-3006-1313
राजस्थान: 1800-180-6127
सिक्किम: 1800-345-3236
तमिलनाडु: 1800-425-5901
तेलंगाना: 1800-4250-0333
त्रिपुरा: 1800-345-3665
उत्तर प्रदेश: 1800-180-0150
उत्तराखंड: 1800-180-2000, 1800-180-4188
पश्चिम बंगाल: 1800-345-5505
दिल्ली: 1800-110-841
जम्मू: 1800-180-7106
कश्मीर: 1800-180-7011
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह: 1800-343-3197
चण्डीगढ़: 1800-180-2068
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 1800-233-4004
लक्षद्वीप: 1800-425-3186
पुदुच्चेरी: 1800-425-1082