Property Transfer: अपने बच्चों के नाम पर संपत्ति कैसे ट्रांसफर करें? आज जान लीजिए…

Property Transfer: लोग अपने जीवन में कड़ी मेहनत से कमाकर संपत्ति बनाते हैं, लेकिन बुढ़ापे के समय बच्चों में बांटना पड़ता है। यह दिन हर एक मां बाप के लिए आता है, जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो उन्हें संपत्ति बांटना पड़ता है। ऐसे में कई बार संपत्ति बांटने को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

लेकिन इस विवाद से बचने के लिए कई बेहतरीन तरीके हैं, जिसे अपनाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कई उपाय बताएंगे जिससे बिना किसी विवाद के आप अपने बच्चों में या अन्य संपत्ति बंटवारा (Property Transfer) कर सकेंगे।

नॉमिनेशन एक मध्यम

नामांकन (Nomination) के माध्यम से माता-पिता अपने बच्चों के बीच संपत्ति बांट सकते हैं। इस तरह माता-पिता अपने बच्चों के बीच संपत्ति का बंटवारा कर सकते हैं। नामांकन के माध्यम से संपत्ति माता-पिता के माध्यम से अपने बच्चों के नाम पर की जा सकती है। इसके साथ ही अगर माता-पिता कभी नॉमिनेशन बदलना चाहें तो किसी और का नाम भी रजिस्टर करा सकते हैं।

वसीयत के माध्यम से बंटवारा

इसके अलावा दूसरा विकल्प है वसीयत है। इस वसीयत में माता-पिता यह बता सकते हैं कि उन्हें अपनी संपत्ति किसे देनी है। वसीयत एक कानूनी रूप से वैध दस्तावेज है। वसीयत के माध्यम से आप अपनी मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति किसी भी संबंधित व्यक्ति को सौंप सकते हैं।

यदि आप नाबालिग नहीं हैं और स्वस्थ दिमाग के हैं, तो आप भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 के अनुसार अपनी वसीयत लिख सकते हैं। वसीयत के माध्यम से संपत्ति का हस्तांतरण कानूनी रूप से वैध है।

ये है जरूरी बात

माता-पिता जो भी संपत्ति ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसके दस्तावेज मौजूद होने चाहिए। दस्तावेजों की मदद से किसी भी विवाद से बचने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दस्तावेजों के माध्यम से यह सत्यापित करने में भी मदद मिलती है कि आपकी संपत्ति कितनी है।