आपके LPG Cylinder में कितनी गैस बची है? हिलाकर नहीं बल्कि इस तरीके से करें चेक…..

Tips and Tricks : देश में अधिकतर लोग अब रसोई में गैस सिलेंडर से ही खाना बनाते हैं। ऐसे में कई बार खाना पकाते समय बीच में ही गैस खत्म हो जाती है।इसलिए हमें खाना बनाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में आपके बीच में ही खाना छोड़कर नया गैस सिलेंडर भरवाने जाना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आम घर बैठे ही पता कर सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है?

इसके बाद आप गैस खत्म होने से पहले ही नया सिलेंडर भरवा कर घर पर रख लेंगे। सिलेंडर में कितनी गैस बची है यह चेक करने के लिए आपको एक गीला कपड़ा लेना होगा। इसके बाद आपको क्या करना है यह हम आगे आपको बताने जा रहे हैं।

अगर आपको अपने रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है इस बारे में पता करना है तो आपको एक गीला कपड़ा लेकर उससे सिलेंडर को ढक देना है। इसके कुछ देर बाद आपको उस गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटा देना है।

अगर आप थोड़ी देर उसे गीले कपड़े से सिलेंडर को ढककर रखते हैं तो सिलेंडर गीले कपड़े से पानी का ज्यादातर हिस्सा सोख लेगा। इसके कुछ देर बाद सिलेंडर का जो हिस्सा खाली है वहाँ से पानी जल्दी सूख जायेगा।

इसके अलावा सिलेंडर के जितने हिस्से में आपको नामी दिखाई देगी उतने हिस्से में अभी भी गैस भरी हुई है ये पता चल जायेगा। उस हिस्से का पानी सूखने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगेगा।

आपको बता दे कि सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है वह अंदर से गर्म होता है, इसलिए सिलेंडर के उस हिस्से से पानी जल्दी सूख जाता है। लेकिन जिस हिस्से में गैस होगी वहां ठंड रहेगी। इसलिए उस हिस्से का पानी जल्दी नहीं सूखता है। इस तरह से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके सिलेंडर में अभी कितनी गैस बाकी है?