मच्छरों को मारने वाला ये डिवाइस महीने में कितना खाता है बिजली? जानकर दिमाग चकरा जाएगा!

Electric Mosquito Repellent : कई सारे लोग ऐसे हैं जो रात में सोते समय मच्छरों को मारने वाली डिवाइस लगते हैं। इस डिवाइस में मच्छरों को मारने वाला एक केमिकल होता है जो उन्हें आकर्षित करता है। इसके बाद मच्छर आकर इस डिवाइस में फंस जाते हैं और मर जाते हैं। लेकिन मच्छर को मारने वाले इस डिवाइस का उपयोग करने से बिजली का बिल भी अधिक आता है। हालांकि लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है।

Electric Mosquito Repellent

लोग अक्सर गर्मी या बारिश के मौसम में मच्छरों से काफी परेशान हो जाते है। इसलिए मच्छरों से परेशान लोग इस तरह के लिक्विड और डिवाइस का उपयोग करते है। लेकिन ये डिवाइस कितनी बिजली खाती है इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। आइये आपको बताते है इसके बारे में….

कितने वाट के होते है?

आपको बता दें कि Electric Mosquito Repellent डिवाइस से बिजली की खपत तो वैसे कम होती है। वैसे तो सामान्य रूप से ये डिवाइस 5W या 7W के होते है। ये एक नाईट लाइट के बराबर होती है। मान लीजिये यदि एक डिवाइस 8 घंटे तक एक 5W वाली मच्छर मारने वाली डिवाइस है तो इस प्रकार 40W की बिजली की खपत करता है।

यदि ये डिवाइस 8 घंटे में 40W की खपत करता है तो इस प्रकार महीने के 30 दिन में 240W की खपत करेगा। इस तरह से कुल बिजली की खपत 240 घंटे x 5W = 1200W या 1.2kWh होगी। एक यूनिट 9 रुपये की है तो आपकी मासिक लागत 1.2kWh*9 = 10.8 रुपये होगी।

इस तरह से आप समझ सकते है कि एक महीने में आपको मच्छर मारने वाली डिवाइस ज्यादा बिल नहीं खाती है। इस तरह आप आराम से मच्छरों वाली डिवाइस को रात में चला सकते है क्योंकि महीने भर में लगभग 11 रुपये ज्यादा रकम नहीं है।