GST in India : देश में 4 तरीके से जीएसटी वसूलती है सरकार, जानें- CGST, SGST UTGST और IGST में फर्क?

GST in India : मोदी सरकार ने साल 2017 में सम्पूर्ण देश में एकसमान टैक्स लागू करने के लिए गु्ड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (Goods and Services Tax) यानी GST को लॉन्च किया था। GST एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है, जो ग्राहकों से कारोबारियों के माध्यम से लिया जाता है। किसी भी तरह का बिज़नेस या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाले व्यापारियों को जीएसटी भरना पड़ता हैं।

हर बिजनेस को खुद को जीएसटी के अंतर्गत रजिस्टर करवाना अनिवार्य होता है। एक ग्राहक के रूप में जब आप किसी भी बिजनेस से कोई सामान या फिर सर्विस खरीदते हैं, तो आप उस सामान या सेवा की कववमत के साथ अप्रत्यक्ष तौर पर जीएसटी भी चुकाते हैं।

कितनी तरह का होता है GST?

अगर आपको ऐसा लगता है कि आप केवल एक ही जीएसटी भरते हैं, तो आपको बता दें कि आप एक नहीं बल्कि कई तरह के जीएसटी का भुगतान करते हैं। आपसे चार तरीकों का जीएसटी वसूल किया जाता है, जोकि है CGST, SGST, UGST, IGST। हम आपको बताएंगे कि ये क्या होते हैं और कहां लागू होते हैं।

CGST क्या होता है?

सीजीएसटी का फुल फॉर्म होता है सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स। यह टैक्स कलेक्शन केंद्र सरकार के पास जाता है। इसमें खरीदार और विक्रेता एक ही राज्य से होते हैं, इसका मतलब कि खरीद और बिक्री दोनों एक ही राज्य की सीमा के भीतर की जाती है, इस प्रक्रिया में CGST+SGST वसूल किया जाता है। इसमें से CGST केंद्र सरकार के हिस्से में जाता है, जबकि SGST राज्य सरकार के हिस्से में जाता है।

क्या होता है SGST?

एसजीएसटी मतलब कि स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज़ टेक्स किसी भी उस राज्य के हिस्से में जाता है, जहाँ इंट्रास्टेट ट्रांजैक्शन का मामला आता है। इसका मतलब खरीद और बिक्री दोनों एक ही राज्य में हों। बस यह है कि जिस राज्य में सामान को खरीदा जाता है, उसी में उसकी खपत भी होती है।

क्या होता है UTGST?

यदि आप किसी केंद्रशासित प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आपको सीजएसटी (CGST) के साथ-साथ यूटीजीएसटी भी देना होता है। यूटीजीएसटी का अर्थ होता है यूनियन टेरिटरी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स। केंद्रशासित प्रदेश जैसे- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, अंडमान व निकोबार, दादर व नागर हवेली एवं दमन व दीव, लक्षद्वीप, आदि UTs अपने राज्य में बिक रहे सामान एवं सेवा पर यूटीजीएसटी वसूल करते हैं।

क्या होता है UTGST?

बात करें आईजीएसटी की तो यह इन सबसे अलग होता है। इसका फुल फॉर्म होता है इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स। जब खरीद और बिक्री दो राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के बीच होती है तब यह टेक्स लगाया जाता है। इसका मतलब यदि कोई सामान एक राज्य में खरीदा जाता है और उसकी खपत हेतु सप्लाई किसी अन्य राज्य में की जाती है, तो उसपर आईजीएसटी (IGST) लगता है।