Gold Price: सोना चला चांदी से उलटी चाल- Gold के भाव आई तगड़ी गिरावट, जानिए- नई कीमत

Gold Price: भारतीय बाजार में शुक्रवार को सोने (Gold Latest Price) और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव से सोना सस्ता हो गया और 62040 रुपये में बिका। वहीं चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ चांदी 70,950 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकी। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है।

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपए की कमजोरी के साथ 62,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना प्रति दस ग्राम 62,200 रुपये रहा। वहीं चांदी की कीमत में 650 रूपये बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके बाद चांदी प्रति किलो ग्राम 77,950 रुपये हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ”दिल्ली के बाजारों में सोना हाजिर भाव 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा विदेशी बाजार में सोने में गिरावट आई। चांदी 2,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.88 डॉलर प्रति औंस पर तेजी के साथ चल रही थी।

घर बैठे जानिए कीमत : सोने-चांदी की कीमत जानने के लिए आप घर बैठे पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देनी होगी और आपके फोन पर एक मैसेज भेजा जाएगा। इसके माध्यम से आप रेट का पता आसानी से कर पाएंगे।