Gold Price : सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, यहां चेक करें रेट्स

Gold Price: पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। हालांकि फिर मंगलवार के दिन से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सोने के दाम में यह गिरावट ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। आज शुक्रवार के दिन सोना फिर महंगा हो गया है। आज सोना 110 रुपए महंगा हो गया है।

110 रुपए महंगा हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 3 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। वहीं मंगलवार से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन यह गिरावट ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए आज सोना फिर महंगा हो गया है।

जानिए आज कितना मंहगा हुआ सोना?

आज 3 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,640 रूपए है। कल यानी कि बृहस्पतिवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,530 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,500 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,400 रुपए किलो था।

700 रूपए महंगा हुआ चांदी

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं । वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर कल चांदी के भाव में 1200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वही आज चांदी 700 रूपए महंगा हो गया है। आज चांदी 74,800 रूपए किलो बिक रहा है।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

दिल्ली

61,790 (24 कैरेट)

56,650 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

61,690 (24 कैरेट)

56,550 (22 कैरेट)

नोएडा

61,790 (24 कैरेट)

56,650 (22 कैरेट)

मुंबई

61,640 (24 कैरेट)

56,500 (22 कैरेट)

कोलकता

61,650 (24 कैरेट)

56,500 (22 कैरेट)