Gold Price Update : धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी का है सुनहरा मौका, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

नवरात्रि के खत्म होते ही सोने की भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। दशहरा के दिन सोने के भाव में 300 रूपए की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद से लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। लगातार बढने के बाद आज सोने के दाम में स्थिरता देखी गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव।

सोने के भाव में आई स्थिरता

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 28 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के समय लगातार सोने के भाव बढ रहे थे। वहीं नवरात्रि के खत्म होते ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन उसके बाद लगातार सोने के भाव में बढोतरी देखी जा रही थी। कल शुक्रवार के दिन सोने के भाव में 160 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। आज की बात करें तो आज सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की गई हैं।

आज थमा सोने का भाव

आज 28 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,960 रूपए है। कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,960 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,800 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 56,800 रुपए किलो था।

500 रूपए नीचे लुढ़का चांदी

नवरात्रि खत्म होते ही चाँदी का भाव भी नीचे लुढ़क गया था। बुधवार के दिन चांदी के भाव में 500 रूपए की गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर शुक्रवार के दिन चांदी 500 रूपए मंहगा हो गया था। वहीं आज चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 500 रूपए लुढ़कर 74,600 रूपए किलो हो गया है।