Gold Price : सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें आज का भाव

Gold Price : पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के दाम में बढ़ोतरी होने के बाद अब मंगलवार से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक ओर जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। वही मंगलवार के दिन से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

आज फिर सस्ता हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 2 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। वहीं अब मंगलवार से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज की बात करें तो आज महीने के दूसरे दिन सोना 320 रुपए सस्ता हो गया है।

जानिए कितना सस्ता हुआ आज सोना?

आज 2 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,530 रूपए है। कल यानी कि बुधवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,850 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,400 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,700 रुपए किलो था।

आज चांदी भी हुआ सस्ता

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं । वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर कल यानी की बुधवार के दिन चांदी के भाव में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वही आज फिर चांदी के भाव में 1200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 74,100 रूपए किलो बिक रहा है।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

दिल्ली

61,680 (24 कैरेट)

56,550 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

61,580 (24 कैरेट)

56,450 (22 कैरेट)

नोएडा

61,680 (24 कैरेट)

56,550 (22 कैरेट)

मुंबई

61,530 (24 कैरेट)

56,400 (22 कैरेट)

कोलकता

61,530 (24 कैरेट)

56,400 (22 कैरेट)