Gold Price : 63 हजार के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी हुआ महंगा, जानें ताजा रेट …

Gold Price Update : पिछले सप्ताह लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस सप्ताह की बात करें तो इस सप्ताह भी सोने चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज की बात करें तो आज महीने के दूसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव।

220 रूपए मंहगा हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 2 दिसंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज महीने के दूसरे दिन सोना 220 रुपए मंहगा हो गया है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 2 December के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,950 रूपए है। कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,730 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,700 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,500 रुपए किलो था।

300 रूपए महंगा हुआ चांदी

पिछले सप्ताह लगातार चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। हालांकि इस सप्ताह चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज की बात करें तो आज सप्ताह के छठे दिन चांदी के 300 रूपए महंगा हो गया है। आज चांदी 79,500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 79,200 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 63,000 (24 कैरेट)
  • 57,750 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 63,100 (24 कैरेट)
  • 57,850 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 63,000 (24 कैरेट)
  • 57,750 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 63,100 (24 कैरेट)
  • 57,850 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,950 (24 कैरेट)
  • 57,700 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,950 (24 कैरेट)
  • 57,700 (22 कैरेट)