Gold Price : लगातार दूसरे दिन गिरा सोने-चांदी का भाव, खरीदने से पहले जानिए आज का रेट

Gold Price : पिछले दो सप्ताह से लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। पिछले सप्ताह सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 64 हजार के पास पहुंच गया था। लेकिन इस सप्ताह की बात करें तो सप्ताह सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव।

आज फिर सस्ता हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 7 दिसंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के चौथे दिन सोना 440 रूपए सस्ता हो गया है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 7 December के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,670 रूपए है। कल यानी कि बुधवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,110 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,450 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,850 रुपए किलो था।

चांदी भी हुआ सस्ता

पिछले सप्ताह लगातार चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखी गई। वही इस सप्ताह चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज की बात करें तो आज सप्ताह के चोथे दिन चांदी 300 रूपए सस्ता हो गया है। आज चांदी 78,200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 78,500 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 62,720 (24 कैरेट)
  • 57,500 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 62,820 (24 कैरेट)
  • 57,600 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 62,720 (24 कैरेट)
  • 57,500 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 62,820 (24 कैरेट)
  • 57,600 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 62,670 (24 कैरेट)
  • 57,450 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 62,670 (24 कैरेट)
  • 57,450 (22 कैरेट)