Gold Price : सोने-चांदी के रेट में लगी आग, सातवें आसमान पर पहुंचा रेट; जानें गोल्ड-सिल्वर के रेट्स

Gold Price : पिछले सप्ताह लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस सप्ताह की बात करें तो इस सप्ताह भी सोने चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह, सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज की बात करें तो आज महीने के आखिरी दिन सोने के भाव में बड़ी उछाल आई हैं। आईए जानते हैं आज कितना है सोने का भाव।

820 रूपए महंगा हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 30 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज महीने के आखिरी दिन सोना 820 रुपए महंगा हो गया है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 30 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,380 रूपए है। कल यानी कि बुधवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,560 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 58,100 रुपए किलो है। वही भी कल इसका भाव 57,350 रुपए किलो था।

700 रूपए महंगा हुआ चांदी

पिछले सप्ताह लगातार चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। हालांकि इस सप्ताह चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज की बात करें तो आज सप्ताह के चौथे दिन चांदी 700 रूपए महंगा हो गया है। आज चांदी 79,200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 78,500 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 63,430 (24 कैरेट)
  • 58,150 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 63,530 (24 कैरेट)
  • 58,250 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 63,430 (24 कैरेट)
  • 58,150 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 63,530 (24 कैरेट)
  • 58,250 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 64,040 (24 कैरेट)
  • 58,700 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 63,380 (24 कैरेट)
  • 58,100 (22 कैरेट)